Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»अभियान: सीएम नीतीश बोले, सामाजिक मुद्दों पर एकजुटता जरूरी
    बिहार

    अभियान: सीएम नीतीश बोले, सामाजिक मुद्दों पर एकजुटता जरूरी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सामाजिक मुद्दों पर एकजुटता जरूरी है। आग्रह किया कि दहेजबंदी, बाल-विवाह की कुप्रथा और शराबबंदी जैसे सामाजिक विषयों पर कोई राजनीति न हो। सभी इसकी सफलता में अपना योगदान दें। कहा कि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष में शराबबंदी, नशामुक्ति के साथ हमलोगों ने दहेज तथा बाल विवाह विरोधी अभियान चलाया है। अगर हम इनमें कामयाब होते हैं तो समाज में बड़ा परिवर्तन आएगा और बापू के प्रति यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सीएम सचिवालय स्थित संवाद से दहेज मुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दहेज-प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सशक्त अभियान चलाया गया है। साथ ही बिहार अब पूर्ण शराबबंदी से नशामुक्ति की ओर कदम बढ़ा चुका है। इस कार्य में सबका सहयोग मिलने से अभियान की रफ्तार और तेज हुई है। सामाजिक परिवर्तन की दिशा में शुरू हुई यह पहल कारगर साबित हो रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी से समाज में अमन, चैन कायम हुआ है और अब लोगों की आर्थिक स्थिति भी सुधरी है। इसके कारण गरीबों के घर-आंगन में भी खुशहाली लौटी है। शराबबंदी से महिलाओं के जीवन स्तर में काफी बदलाव आया है और महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है। पूर्ण शराबबंदी के समर्थन का नतीजा है कि 21 जनवरी को मानव शृंखला में चार करोड़ से अधिक लोगों ने भागीदारी दर्ज कराकर इतिहास कायम किया। अब दहेज तथा बाल विवाह की कुप्रथा के खात्मे के लिए 21 जनवरी 2018 को पूरे बिहार में मानव शृंखला बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दहेज तथा बाल विवाह के विरुद्ध पहले से कानून है। लेकिन हम जनसहयोग से इसमें कामयाब होंगे।

    दहेज हत्या में बिहार का दूसरा स्थान 
    मुख्यमंत्री ने कहा कि दहेज एवं बाल विवाह एक बड़ी सामाजिक कुरीति है। इन्हें जड़ से मिटाना जरूरी है। भारत सरकार के आंकड़े के मुताबिक महिला अपराध में बिहार का 26वां स्थान है, लेकिन दहेज संबंधी अपराध में उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर है। कहा कि अगर दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर काबू पा लिया जाए तो महिलाओं के खिलाफ अपराध और होने वाली घटनाओं में परिवर्तन आएगा। बाल विवाह की शिकार महिलाओं के बच्चे बौनेपन के शिकार होते हैं। दुनिया में लोगों की लंबाई बढ़ रही है, हमारे यहां कम हो रही है।

    दूसरे राज्य के लोग आ रहे अध्ययन करने 
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में चल रहे सामाजिक अभियानों की चर्चा चारों तरफ हो रही है। बिहार से बाहर के लोग हमारे इस तरह के अभियान को जानने के लिए बिहार आ रहे हैं। हाल ही में कर्नाटक से प्रतिनिधिमंडल शराबबंदी के संबंध में यहां अध्ययन करने के लिए आया था। इन सब गतिविधियों से बिहार की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

    बिना दहेज शादी करने वाले को दे रहे बधाई 
    बिना दहेज के शादी करने वालों को वे खुद फोन से बधाई दे रहे हैं। मौका मिलने पर उनके घर भी जा रहे हैं। दहेज नहीं लेकर शादी करने वालों के प्रति यह उनका सम्मान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBSEB ने पोर्टल पर डाली पंजीकृत बोर्ड परीक्षार्थियों की सूची, 30 तक त्रुटियों में करा सकते हैं सुधार
    Next Article बुलंदशहर: ईख के खेत में अर्द्धनग्न मिली थी रेप पीड़िता, 7 दिन बाद हुई मौत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

    June 8, 2025

    भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

    June 4, 2025

    पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
    • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
    • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
    • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version