Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»मिस्रः मस्जिद पर चरमपंथी हमला, 184 मौतें
    दुनिया

    मिस्रः मस्जिद पर चरमपंथी हमला, 184 मौतें

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 24, 2017Updated:November 24, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    EPA चरमपंथियों ने अल-आरिश के क़रीब अल-रावदा की एक मस्जिद पर हमला किया.

    मिस्र के उत्तरी प्रांत सिनाई में एक मस्जिद पर संदिग्ध चरमपंथी हमला हुआ है.

    सरकारी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 184 लोग मारे गए हैं, जबकि 80 लोग घायल हुए हैं.

    स्थानीय ख़बरों के अनुसार, संदिग्ध चरमपंथियों ने मस्जिद में पहले बम से हमला किया और फिर गोलीबारी की.

    समाचार एजेंसी एपी ने स्थानीय पुलिस के हवाले से कहा है कि चार गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद लोगों ने नमाज पढ़ रहे लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

    प्रत्यक्षदर्शियों ने मिस्र की मीडिया को बताया कि शुक्रवार नमाज के दौरान अल-आरिश के क़रीब अल-रावदा की एक मस्जिद में ये घटना घटी.

    एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि चरमपंथियों के निशाने पर सुरक्षा बलों के समर्थक थे, जो मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे.

    मिस्र के एक टीवी चैनल एस्ट्रा न्यूज़ टीवी के अनुसार, राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल-सीसी ने सुरक्षा अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है.

    हमले की किसी ने अभी तक कोई ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

    इसके कुछ हफ़्ते पहले सिनाई में ही मिस्र के सैनिकों पर एक बड़ा चरमपंथी हमला हुआ था.

    मिस्र इस इलाके में इस्लामी चरपमंथ से जूझ रहा है.

    साल 2013 में तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी के हटाए जाने के बाद इस इलाके में चरमपंथी हमले बढ़े हैं.

    (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबुलंदशहर: ईख के खेत में अर्द्धनग्न मिली थी रेप पीड़िता, 7 दिन बाद हुई मौत
    Next Article 100 से ज्यादा सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कैलिफोर्निया में तूफान, भारी बारिश, काफी हिस्सा बाढ़ से घिरा

    December 25, 2025

    वेटिकन सिटी में क्रिसमस की धूम, पोप लियो का संदेश-यह दान और उम्मीद का त्योहार

    December 25, 2025

    बांग्लादेश में ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 तेज, 24 घंटे में 663 गिरफ्तार

    December 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
    • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
    • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
    • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
    • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version