Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»बेनामी संपत्ति के खिलाफ धारदार हथियार साबित होगा आधार कार्डः मोदी
    राजनीति

    बेनामी संपत्ति के खिलाफ धारदार हथियार साबित होगा आधार कार्डः मोदी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 30, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी के जीवन में ‘अपरिवर्तनीय बदलाव’ लाने के लिए आधार को एक प्रमुख शक्ति बताते हुए गुरुवार को कहा कि बेनामी संपत्ति के मामले में भी अब आधार का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा, “आधार को मोबाइल और जन-धन से जोड़कर हमने एक ऐसी प्रणाली बनाई है, जिसकी कुछ साल पहले कल्पना नहीं की जा सकती थी।”

    मोदी ने हिंदुस्तान टाइम्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले तीन सालों में आधार की मदद से करोड़ों फर्जी नामों को प्रणाली से हटा दिया गया है। अब यह बेनामी संपत्ति के खिलाफ बड़ा हथियार बनने वाला है।”

    उन्होंने कहा कि देश ने नोटबंदी के बाद व्यवहारिक परिवर्तन देखा है, जिसने ‘स्वच्छ और स्वस्थ अर्थव्यवस्था’ बनाने में मदद की।

    मोदी ने आगे कहा, “आजादी के बाद पहली बार भ्रष्टाचारी लोग काले धन के लेन-देन से डरे हैं। वे पकड़े जाने से डरते हैं। काला धन जो पहले समानांतर अर्थव्यवस्था का आधार था, अब औपचारिक अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन गया है।”

    मोदी ने आधार की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा, “अपरिवर्तनीय बदलाव को आधार से बढ़ावा मिल रहा है। आधार ऐसी शक्ति है, जिसके माध्यम से यह सरकार गरीबों के अधिकारों को सुनिश्चित करना चाहती है। यह सब्सिडी वाले राशन, छात्रवृत्ति, दवाइयों, पेंशन और अन्य सरकारी सब्सिडी प्रदान करने में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है।”

    उन्होंने कहा कि जिस दिन देश डिजिटल के जरिए अधिकतम लेनदेन अपनाएगा, “संगठित अपराध कुछ हद तक समाप्त हो जाएगा।”

    मोदी ने कहा कि ‘बड़े परिवर्तन’ आसानी से नहीं आते हैं और इसके लिए ‘पूरे तंत्र को प्रयास करने की जरूरत है।’ मोदी ने कहा, “हम व्यापार रैंकिंग में अपना स्थान 142 से 100 आसानी से कर सकते हैं, लेकिन तभी जब हम बड़े परिवर्तन के लिए पहल करते हैं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस में नए गाँधी की एंट्री ?
    Next Article यूपी : निकाय चुनाव में सरकार की साख दांव पर,योगी ने लगाया जोर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

    June 20, 2025

    फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

    June 18, 2025

    राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

    June 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
    • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
    • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
    • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
    • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version