Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»संपादकीयः संवेदनहीन बयान
    विशेष

    संपादकीयः संवेदनहीन बयान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जो सार्वजनिक जीवन में या किसी उच्च पद पर हैं, उनसे मर्यादित व्यवहार और मर्यादित भाषा की अपेक्षा कहीं ज्यादा होती है। लेकिन देखने में आता है कि राजनीतिक दलों के कुछ लोग अक्सर अपने बेतुके और शर्मसार कर देने वाले बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। दूसरे दलों के लोगों पर अमर्यादित टिप्पणी को कम काबिले-एतराज नहीं माना जा सकता, लेकिन असम के प्रभावशाली भाजपा नेता और राज्य के स्वास्थ्य, वित्त और शिक्षा जैसे तीन अहम मंत्रालयों की कमान संभाले हेमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को एक नितांत संवेदनहीन और आपत्तिजनक बयान दिया है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘कैंसर जैसी बीमारी और दुर्घटनाएं पूर्व जन्म में किए गए पापों का फल हैं।’ मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने इसमें यह भी जड़ा, ‘कैंसर होना ईश्वरीय न्याय है। कई बार अपने माता-पिता की गलतियों की सजा भी भुगतनी पड़ती है। कोई भी दैवीय न्याय से बच नहीं सकता।’ अगर मंत्री महोदय के तर्क को आगे बढ़ाया जाए तो उसका यही मतलब है कि दुनिया में जितने भी किस्म के रोग-शोक हैं, सब पूर्वजन्मों में किए गए कर्मों के फल-कुफल हैं। देश में जो भी बीमारी, बेरोजगारी, अशिक्षा, कुपोषण, अपराध हैं, उन सब की बाबतसरकार की कोई जवाबदेही नहीं है। क्योंकि सब कुछ भाग्य का लेखा-जोखा है और सब कुछ पहले से ही तय है। यानी लोग जिएं-मरें अपनी बला से, शासन को इससे कोई सरोकार नहीं।

    विडंबना यह है कि भाजपा के किसी जिम्मेदार पदाधिकारी या असम के मुख्यमंत्री की ओर से न तो इस बयान की निंदा की गई है और न ही उपर्युक्त मंत्री के खिलाफ किसी कार्रवाई के ही संकेत हैं! इस तरह के घोर गैर-जिम्मेदाराना और निष्ठुरता-भरे बयान के और भी उदाहरण मिल जाएंगे। ज्यादा वक्त नहीं हुआ, जब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने बलात्कार के मामलों पर कहा था, ‘लड़के हैं, गलतियां हो जाती हैं।’ अक्सर इस तरह के बयानों पर राजनीतिक दल यह कह कर बच निकलते हैं कि यह वक्ता का निजी विचार है या उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सरमा के बयान पर ट्वीट कर कटाक्ष किया है, ‘कैंसर पापों का फल, ऐसा असम के स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं। पार्टी बदल कर किसी व्यक्ति का ऐसा हाल हो जाता है।’ गौरतलब है कि सरमा पहले कांग्रेस में थे।

    इससे अधिक चिंता की कोई बात नहीं हो सकती कि एक तरफ देश में कैंसर जैसी तकलीफदेह और जानलेवा बीमारी तेजी से बढ़ रही है। राष्ट्रीय कैंसर रोधी कार्यक्रम के मुताबिक देश में हर साल आठ-नौ लाख कैंसर मरीज बढ़ रहे हैं, जिनमें चार लाख की मौत हो जाती है। कैंसर एक ऐसा रोग है, जिसमें मरीज तिल-तिल कर मरने को मजबूर होता है और उसका इलाज भी बहुत महंगा है। शायद इसीलिए कैंसर को सबसे डरावना रोग माना जाता है। कहां तो कैंसर के रोगियों के प्रति अतिशय संवेदनशीलता बरतने की सलाह चिकित्सक देते हैं, और कहां एक मंत्री का उनके बारे में ऐसा बयान! कहां तो स्वास्थ्य-सेवा की उपलब्धता को एक सार्वभौमिक अधिकार बनाने की बात जब-तब उठती रही है, और कहां एक राज्य का स्वास्थ्यमंत्री ऐसी बात कहे, मानो मरीजों को उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए, क्योंकि यह ईश्वरीय न्याय है! कितने अच्छे दिन आ गए हैं!

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र सरकार की प्रधानमंत्री अावास योजना के तहत 31 लाख सस्ते मकानों को मंजूरी
    Next Article संपादकीयः खतरनाक मेहरबानी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

    June 8, 2025

    राहुल गांधी का बड़ा ‘ब्लंडर’ साबित होगा ‘सरेंडर’ वाला बयान

    June 7, 2025

    बिहार में तेजस्वी यादव के लिए सिरदर्द बनेंगे चिराग

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
    • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
    • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
    • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
    • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version