लातेहार (झारखंड)। यहां के बूढ़ा पहाड़ इलाके में गुरुवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला करते हुए लैंड माइंस विस्फोट किया है। इस विस्फोट के चपेट में आने से सात जवान घायल हुए हैं। विस्फोट के बाद नक्सलियों की ओर से फायरिंग भी की गई। रांची के मेडिका लाए गए जवान…
– एडीजी आरके मल्लिक ने बताया कि घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए रांची के मेडिका हॉस्पिटल लाया गया है।
– घायल जवानों में पांच सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के, एक जिला बल और एक झारखंड जगुआर के जवान शामिल हैं। तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
– घायलों में सीआरपीएफ के एएसआई आरके पांडियन, कांस्टेबल अतुल टंबोली, रमेश बिरोली, निवास टेटे, मुकेश कुमार, झारखंड जगुआर के जवान दिलीप कुमार और जिला बल के जवान कौशल कुमार रवि शामिल हैं।
बूढ़ा पहाड़ है नक्सलियों का सेफ जोन
– पुलिस के अनुसार मुठभेड़ झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर पीपरढ़ाबा इलाके में हुई है। यह इलाका बूढ़ा पहाड़ रेंज में आता है। बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों का सेफ जोन माना जाता है।
– यहीं पर माओवादियों का शीर्ष नेता और एक करोड़ का इनामी अरविंद जी छिपा हुआ है। इसके अलावा नक्सलियों के अन्य शीर्ष नेता भी इसी इलाके में छिपे हुए हैं।- नक्सलियों ने यहां चप्पे-चप्पे पर लैंड माइंस बिछा रखे हैं। इसी कारण से जब भी सीआरपीएफ की टीम बूढ़ा पहाड़ इलाके में एंटी नक्सल आपॅरेशन शुरू करती है, लैंड माइंस विस्फोट की चपेट में जवान आ जाते हैं।