Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»41 मुस्लिम देशों ने बनाया आतंकवाद विरोधी गठबंधन
    दुनिया

    41 मुस्लिम देशों ने बनाया आतंकवाद विरोधी गठबंधन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 27, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    41 मुस्लिम देशों ने आतंकवाद से लड़ने के लिए एक गठबंधन बनाया है. सऊदी अरब में इसकी पहली बैठक हुई जिसमें क्राउन प्रिंस ने “धरती से आतंकवाद के सफाये का प्रण” लिया है. पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख इसके कमांडर इन चीफ हैं.सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रविवार को हुई इस बैठक में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा, “हाल के सालों में आंतकवाद हमारे देशों में सक्रिय रहा है.. इस गठबंधन के साथ आज इसका खात्मा होगा.” इस गठबंधन का नाम इस्लामिक मिलिट्री काउंटर टेररिज्म कोएलिशन रखा गया है, जिसमें आधिकारिक रूप से 41 सदस्य हैं और इसे चरमपंथी हिंसा के खिलाफ एक व्यापक एकजुट इस्लामिक गठबंधन बताया जा रहा है. सऊदी क्राउन प्रिंस ने ही 2015 में इस गठबंधन का एलान किया था. प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान न सिर्फ सऊदी अरब की सत्ता पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं बल्कि पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में भी उनके कदमों से उलटफेर हो रहा है. इस्राएल के दोस्त हैं कई मुस्लिम देश सऊदी अरब में ‘100 अरब डॉलर का घपला’ नये इस्लामी गठबंधन का एलान ऐसे समय में हुआ है जब कई सैन्य गठबंधन आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट को सीरिया और इराक में उसके बचे खुचे ठिकानों से बेदखल करने में जुटे हैं. इन कोशिशों में सऊदी अरब और उसका अहम सहयोगी अमेरिका भी शामिल है.

    नये गठबंधन में ज्यादातर सुन्नी इस्लामिक देश या फिर सुन्नी शासन वाले देश ही शामिल हैं. इसका मतलब है कि इसमें न तो सऊदी अरब का कड़ा प्रतिद्वंद्वी ईरान शामिल है और न ही सीरिया और इराक, जिनके नेताओं से ईरान से करीबी संबंध हैं. सऊदी अरब और ईरान के संबंधों में बरसों से कड़वाहट रही है लेकिन हाल में सीरिया और यमन के संकटों के अलावा लेबनान के सियासी घटनाक्रम ने इसे और बढ़ा दिया है. सऊदी अरब ईरान पर मध्य पूर्व में हथियारबंद गुटों का समर्थन करने का आरोप लगाता है जिसमें लेबनान के शिया गुट हिज्बुल्लाह का नाम भी आता है.

    इस गठबंधन में मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, युगांडा, सोमालिया, मॉरिटानिया, लेबनान, लीबिया, यमन और तुर्की जैसे देश शामिल हैं. पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख राहील शरीफ को इस गठबंधन का कमांडर इन चीफ बनाया गया है. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन किसी धर्म या देश के खिलाफ नहीं है. उनके मुताबिक गठबंधन का मकसद सदस्य देशों के बीच संसाधनों और सूचनाओं के तालमेल से आतंकवाद से लड़ना है.

    आधिकारिक तौर पर कतर इस गठबंधन में शामिल है, लेकिन सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों ने उसका बहिष्कार कर रखा है, इसलिए कतर का कोई अधिकारी रियाद की बैठक में मौजूद नहीं था. एके/एनआर (एएफपी)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीनेट उम्मीदवार रॉय मूर के समर्थन में उतरे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प
    Next Article सेंसेक्स में 45 अंकों की तेजी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना

    July 6, 2026

    यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला

    July 6, 2026

    ईरान के न्यूक्लियर सुविधा केंद्रों में संवर्धित यूरेनियम का स्टॉक मौजूद : ग्रोसी

    July 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
    • जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग
    • श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह
    • पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान
    • नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version