पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने पंजीकृत बोर्ड परीक्षार्थियों की सूची अपने वेब पोर्टल पर डाली है. इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर छात्र अगर कुछ सुधार कराना चाहते हैं, तो 30 नवंबर तक सुधार करा सकते हैं. इसके लिए छात्र अपने स्कूल या फिर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. साथ ही जिन छात्रों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, उनका पंजीयन भी 30 नवंबर तक कराया जा सकता है. इससे पहले पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 21 नवंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ा कर 25 नवंबर किया गया था. अब इसमें पांच दिनों का अतिरिक्त समय देते हुए 30 नवंबर कर दिया गया है. इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के चेयरमैन आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 25 नवंबर से बढ़ा कर 30 नवंबर तक कर दी गयी है. साथ ही परीक्षार्थियों की सूची बीएसईबी के पोर्टल पर भी डाल दी गयी है. अगर किसी छात्र के पंजीयन में कोई त्रुटि हो तो उसमें 30 नवंबर तक सुधार कराया जा सकता है. अब 30 नवंबर तक विद्यालय के प्रधान सूची में पायी गयी त्रुटियों में सुधार करा सकते हैं.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



