पोरबंदर: महात्मा गांधी की जन्म स्थली पोरबंदर के मतदाता इस बार बड़े असमंजस में हैं। 5 साल पहले भी असमंजस में थे, किंतु इस बार मतदाता समझ ही नहीं पा रहा है कि वह क्या करे।
यहां का मतदाता अर्जुन मोढवाडिया की परंपरागत पोरबंदर सीट में उनके पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है। वह मोढवाडिया के पक्ष में मतदान करना चाहता है। पोरबंदर की राजनीतिक फिजा सरकार से नाराज और खिलाफत वाली बनी हुई है। इसके बाद भी मतदाता यह मानकर चल रहा है कि मोडबाढ़िया जीत जाएंगे, तो मोदी हार जाएंगे। यदि मोदी को जिताएंगे तो मोडबड़ीया हार जाएंगे। इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का मतलब मोदी और मोदी का मतलब भाजपा है।
अवैध उत्खनन के मामले में अदालत से 2 साल की सजा मिल चुकी है। बोखीरिया का मुकाबला मोढवाडिया के साथ है। गुजरात मंत्रिमंडल के वह मंत्री भी हैं। वह बड़े दबंग नेता माने जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट से उनकी सजा माफ हो गई है। किंतु इसके बाद भी मतदाताओं की पहली पसंद इस बार मोढवाडिया हैं।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version