Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोलकाता, पटना और दिल्ली के लिए नए साल में बोकारो से विमान सेवा शुरू
    Breaking News

    कोलकाता, पटना और दिल्ली के लिए नए साल में बोकारो से विमान सेवा शुरू

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 26, 2018Updated:November 26, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो। साल 2019 के शुरुआती महीने में ही बाेकारो वासियों के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। मोबाइल एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाकर नागरिक उड्डयन विभाग इसे जल्द से जल्द चालू करना चाहता है। इधर, बोकारो हवाई अड्डे पर रनवे का काम तेजी से चल रहा है। पहले बोकारो से कोलकाता, पटना और दिल्ली के लिए 72 सीट वाली विमान सेवा शुरू होगी। बाद में यात्रियों की भीड़ के अनुसार दक्षिण और पश्चिम भारत के लिए फ्लाइट शुरू होंगी।

    रनवे की लंबाई होगी 1650 मीटर
    बोकारो हवाई अड्‌डे के रनवे की लंबाई 1650 मीटर होगी। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी के रिजनल डायरेक्टर ने दिसंबर तक हर हाल में काम पूरा करने काे कहा है। रनवे पर फिलहाल 72 सीटर प्लेन का आवागमन हाे सकता है। इस हिसाब से रनवे को बनाया जा रहा है। इससे अधिकारियों, व्यवसायियों व आम जनता को काफी सुविधा मिलेगी। फिलहाल लोगों को रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाकर गंतव्य के लिए प्लेन पकड़ना पड़ता है। अब यहां से लोग कोलकाता, रांची या पटना प्लेन से जाकर जहां भी जाना हो, वहां प्लेन से जा सकते हैं। बोकारो एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का शिलान्यास 25 अगस्त को मुख्यमंत्री ने किया था। बोकारो एयरपोर्ट का विस्तारीकरण 38.50 करोड़ की लागत से हो रहा है। कोलकाता से एयरपोर्ट अथॉरिटी के रिजनल डायरेक्टर केएल शर्मा हवाई अड्डे का निरीक्षण कर चुके हैं।

    तीन विमान कंपनियों से चल रही बातचीत
    बोकारो से हवाई सेवा शुरू करने के लिए तीन विमान कंपनियों से बातचीत चल रही है। इसमें इंडिगो, गो-एयर और विस्तारा विमान कंपनियां हैं। इन कंपनियों से यह कहा गया है कि वे कोलकाता, दिल्ली और पटना के लिए फिलहाल सेवाएं शुरू करें। मगर इसके लिए किफायती किराया तय करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों का रुझान हवाई सेवा की ओर हो। बाद में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाए तो कंपनियां देश के दूसरे भाग में जितना किराया जिस हिसाब से लेती हैं वह लें। इसके साथ ही कंपनियों से यह बात भी हुई है कि अगर इन तीनों शहरों के लिए विमान सेवा सफल हो जाती है तो दक्षिण और पश्चिम भारत के लिए भी सेवाएं शुरू की जाएंगी।

    एसी कैफेटेरिया का होगा निर्माण
    हवाई अड्डे पर एसी कैफेटेरिया बनेगा। जहां यात्रियों के लिए देश के प्रसिद्ध ब्रांडों की खाने-पीने की चीजें मिलेंगी। विभाग यह व्यवस्था भी करेगा कि यात्रियों को दोपहर का भोजन भी इस कैफेटेरिया में उपलब्ध हो। यहां की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले होगी। सुरक्षा के सारे सिस्टम भी सीआईएसएफ की ओर से ही लगाए जाएंगे।

    अभी नहीं उजड़ेगा दुंदीबाद बाजार
    रनवे फिलहाल हवाई अड्डे की जमीन पर ही बनेगा। जिसकी वजह से दुंदीबाद के उजड़ने की बात हवा-हवाई साबित हो सकती है। इसलिए अब दुंदीबाद के लोगों को राहत मिलेगी। पहले यह चर्चा जोरों पर थी कि हवाई अड्डा के विस्तारीकरण की वजह से दुंदीबाद बाजार उजड़ जाएगा। लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यभर में पारा शिक्षकों ने घेरा सांसद-विधायकों का आवास
    Next Article कोडरमाः फंदे से झूलकर महिला ने की आत्‍महत्‍या
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार

      June 25, 2025

      टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी

      June 25, 2025

      जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, वाहनों की रहेगी नो इंट्री

      June 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version