Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत तय : भूपेंद्र यादव 
    Breaking News

    राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत तय : भूपेंद्र यादव 

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 25, 2018Updated:November 25, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी की जीत तय है। उन्होंने कहा कि देश की जनता  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के साथ है। इन प्रदेशों में भाजपा सरकार ने जो काम किया है, उसके साथ जनता खड़ी है। विपक्ष चुनाव में कहीं है ही नहीं। विपक्ष के पास अपनी उपलब्धि बताने के लिए कुछ नहीं है। जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सरकार काम कर रही है। यादव ने कहा कि देश की जनता का कांग्रेस की नीति, नेतृत्व और नेता से मोहभंग हो गया है।

    यही वजह है कि बिहार से 1990 के बाद कांग्रेस साफ हो गयी है। बंगाल में 1980 के बाद कांग्रेस नहीं आयी। तमिलनाडु में 70 के दशक के बाद, यूपी और गुजरात में 90 के दशक के बाद कांग्रेस साफ है। कहा कि कांग्रेस नेताओं के जिस तरह के बयान आ रहे हैं, वह उनकी हताशा को दर्शाता है।

    मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया 

    भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े चार वर्षों में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। गरीबों के जीवन में उन्नति लायी है। आर्थिक विकास को लेकर कई ठोस निर्णय लिये हैं। कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा देश में फिर से व्यापक बहुमत के साथ आयेगी। मोदी सरकार के विकास कार्यों का ही नतीजा है कि पांच राज्यों से बढ़कर आज देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है। 10 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।

    झारखंड में रघुवर दास पार्टी का चेहरा 

    भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के पास नेता की कमी नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तो झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास पार्टी का चेहरा हैं। जिस तरह से रघुवर दास ने पिछले चार वर्षों में झारखंड में विकास की लकीरें खींची हैं, वह उल्लेखनीय है। इन चार वर्षों में भ्रष्टाचार के एक भी मामले नहीं आये हैं। सभी को साथ लेकर चल रहे हैं।

    बिहार-झारखंड में एनडीए एकजुट 

    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि बिहार और झारखंड में एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। कहा कि आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा से उनकी दो बार बात हुई है और वह भी एनडीए के साथ हैं। झारखंड में भाजपा और आजसू का गठबंधन है और यह जारी रहेगा। लगातार आजसू सुप्रीमो से उनकी बातें होती हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले पर अध्यादेश लाने पर कोई विचार नहीं हुआ है। प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश और प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिन्हा उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू से मिलकर रघुवंश बोले- एनडीए का खाता नहीं खुलने देंगे
    Next Article मन की बात में आवाज मेरी बात आपकी: पीएम मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर

      May 14, 2025

      बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिरा, दो की मौत

      May 14, 2025

      कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
      • माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट
      • पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश
      • जेलेंस्की का ट्रंप से तुर्किये शांति वार्ता में मौजूद रहने का आग्रह
      • श्रीलंका में छह डॉल्फिन समुद्र तट पर मिलीं, चोट देखकर विज्ञानी चिंतित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version