ब्रासीलियाः ब्राजील के रियो डि जेनेरो में हुए भूस्खलन में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई व 11 अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रियो के अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि नीतेरोई के मोरो डो बोआ स्पेरेंसा इलाके में 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि खबरों के अनुसार अभी भी कम से कम चार अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं।
ब्राजील के फायर डिपार्टमेंट के कमांडर रॉबर्टो रोबाडे ने कहा कि एक नवजात, दो बच्चों और एक 33 साल के व्यक्ति को बचाया गया है। इन्हें कई तरह की चोटें आई हैं और इन लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार मृतकों में एक लड़का, दो बुजुर्ग महिलाएं, 37 साल का एक व्यक्ति, एक महिला और 10 महीने का एक बच्चा शामिल है।