Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»26/11अतंकी हमला: अपराधियों की सूचना देने वाले को अमेरिका देगी 35 करोड़ रुपये इनाम
    Breaking News

    26/11अतंकी हमला: अपराधियों की सूचना देने वाले को अमेरिका देगी 35 करोड़ रुपये इनाम

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 26, 2018Updated:November 26, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन। अमेरिका ने 2008 में मुंबई पर हुए हमले की साजिश रचने, सहायता करने वाले की जानकारी देने पर 50 लाख डॉलर (35 करोड़ रुपये से अधिक) के इनाम की घोषणा की है। मुंबई हमले की 10वीं बरसी पर ट्रंप प्रशासन की तरफ से इतने ज्यादा धनराशि के इनाम की घोषणा की गई है। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में घुस आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया था।

    देश की आर्थिक राजधानी पर हुए इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 6 अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। सिंगापुर में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस के मुलाकात के एक पखवाड़ा बीतने से पहले ही यह महत्वपूर्ण घोषणा सामने आई है। ऐसा माना जाता है कि इस मुलाकात के दौरान पेंस ने खुद इस मामले को उठाते हुए चिंता जाहिर की थी कि 10 साल के बाद भी मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को सजा नहीं मिल पाई।

    मुंबई में हुए इतिहास के सबसे भयानक आतंकी हमले को 10 साल हो गए हैं। पाकिस्तानी आतंकियों ने ताज और ट्राइडेंट होटल के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर हमला किया था। देश के कुछ बहादुर पुलिसकर्मियों और एनएसजी के जवान ने इन आतंकियों का डटकर सामना किया और कई लोगों की जान बचाई। उनमें से 5 ने देश और देश के लोगों की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

    मुंबई एटीएस के चीफ हेमंत करकरे रात में अपने घर पर उस वक्त खाना खा रहे थे, जब उनके पास आतंकी हमले को लेकर क्राइम ब्रांच ऑफिस से फोन आया। हेमंत करकरे तुरंत घर से निकले और एसीपी अशोक काम्टे, इंस्पेक्टर विजय सालस्कर के साथ मोर्चा संभाला। कामा हॉस्पिटल के बाहर चली मुठभेड़ में आतंकी अजमल कसाब और इस्माइल खान की अंधाधुंध गोलियां लगने से वह शहीद हो गए। मरणोपरांत उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।

    मुंबई पुलिस के एएसआई तुकाराम ओंबले ही वह जांबाज थे, जिन्होंने आतंकी अजमल कसाब का बिना किसी हथियार के सामना किया और अंत में उसे दबोच लिया। इस दौरान उन्हें कसाब की बंदूक से कई गोलियां लगीं और वह शहीद हो गए। शहीद तुकाराम ओंबले को उनकी जांबाजी के लिए शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।

    अशोक काम्टे मुंबई पुलिस में बतौर एसीपी तैनात थे। जिस वक्त मुंबई पर आतंकी हमला हुआ, वह एटीएस चीफ हेमंत करकरे के साथ थे। कामा हॉस्पिटल के बाहर पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल खान ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। एक गोली उनके सिर में आ लगी। घायल होने के बावजूद उन्होंने दुश्मन को मार गिराया।

    एक समय मुंबई अंडरवर्ल्ड के लिए खौफ का दूसरा नाम रहे सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय सालस्कर कामा हॉस्पिटल के बाहर हुई फायरिंग में हेमंत करकरे और अशोक काम्टे के साथ आतंकियों की गोली लगने से शहीद हो गए थे। शहीद विजय को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। जब ताज महल पैलेस और टावर्स होटल पर कब्जा जमाए बैठे पाकिस्तानी आतंकियों से लड़ रहे थे तो एक आतंकी ने पीछे से उन पर हमला किया जिससे घटनास्थल पर ही वह शहीद हो गये।

    मरणोपरांत 2009 में उनको अशोक चक्र से सम्मानित किया गया
    इन पांच बहादुरों के अलावा हवलदार गजेंद्र सिंह, नागप्पा आर.महाले, किशोर के.शिंदे, संजय गोविलकर, सुनील कुमार यादव और कई अन्य ने भी बहादुरी की मिसाल पेश की। अमेरिका के रिवार्ड फॉर जस्टिस डिपार्टमेंट (RFJ) ने सोमवार को इस इनाम की घोषणा की कि ऐसी सूचना जिससे मुंबई हमले से संबंधित जानकारी, इससे जुड़े साजिशकर्ता की पहचान, गिरफ्तारी या सजा मिल सके, देने वाले को 50 लाख डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा। घोषणा में कहा गया कि 26 से लेकर 29 नवंबर तक लश्कर के 10 आतंकियों ने योजनाबद्ध तरीके से मुंबई में कई जगह हमले किये।

    विभाग की तरफ से कहा गया कि अमेरिका अपने इंटरनैशनल पार्टनर्स के साथ दोषियों की पहचान करे और उन्हें सजा दिलाने के लिए काम कर रहा है। RFJ की तरफ से तीसरी बार इनाम की घोषणा की गई है। इससे पहले 2012 में लश्कर के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद, हाफिज अब्दुल रहमान मक्की समेत लश्कर-ए-तैयबा के दूसरे नेताओं की सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा की गयी थी।

    2001 में अमेरिका में लश्कर ए तैयबा को विदेशी आतंकी संगठन माना था। मई 2005 में संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल किया था। RFJ ने अपने बयान में कहा है कि मुंबई हमले से जुड़ी जानकारी वेबसाइट, ईमेल ([email protected]), फोन (800-877-3927 नॉथ अमेरिका) के द्वारा दी जा सकती है। इसके अलावा कोई शख्स अपने नजदीकी अमेरिकी दूतावास में रिजनल सिक्यॉरिटी ऑफिसर से मिल जानकारी दे सकता है।

    26/11 अतंकी हमला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलेबिरा विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने बनायी रणनीति
    Next Article हमारा वश चलता तो अब तक राम मंदिर का निर्माण हो गया होताः शाह
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार

      June 25, 2025

      शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना

      June 25, 2025

      सहयोगी पार्टी ने ओली सरकार से समर्थन वापसी का दिया संकेत

      June 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version