Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ऐश्वर्या से तलाक की अर्ज़ी में तेज प्रताप का तर्क- मेरे साथ हुई क्रूरता
    Top Story

    ऐश्वर्या से तलाक की अर्ज़ी में तेज प्रताप का तर्क- मेरे साथ हुई क्रूरता

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 3, 2018Updated:November 3, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शादी के महज 5 महीने बाद ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने की अर्जी दाखिल कर दी है। तेज प्रताप ने शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। बता दें कि तेज प्रताप की शादी इसी साल 12 मई को ऐश्वर्या से हुई थी। तेज प्रताप ने हिंदू मैरिज एक्ट के तहत पटना के सिविल कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। इस धारा के तहत पति या पत्नी में से कोई भी एकतरफा तरीके से तलाक मांग सकता है। अर्जी में उन्होंने अपने साथ क्रूरता होने और टॉर्चर होने का तर्क दिया है।

    वहीं तेज प्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने कहा, वे एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते। तेज प्रताप यादव की तरफ से हिंदू मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। उनके पिता चंद्रिका राय सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं। तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई को पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित की गई थी।

    तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी में सियासत के बड़े दिग्गजों ने शिरकत की थी। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप की शादी में शरीक होने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ पटना पहुंचे थे तो वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी लालू और राबड़ी की बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजसू पर विश्वास नहीं किया जा सकताः बाबूलाल मरांडी
    Next Article कोहली सुपरस्टार हैं, जो टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रख सकते हैं : स्मिथ
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ‘भगवा आतंकवाद’ की राजनीति को खत्म कर गया फैसला

      August 2, 2025

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version