Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कानून बघारनेवाले बोकारो-रामगढ़ डीसी को सीएम ने लगायी फटकार
    Breaking News

    कानून बघारनेवाले बोकारो-रामगढ़ डीसी को सीएम ने लगायी फटकार

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 28, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री सीधी बात के दौरान सीएम रघुवर दास मंगलवार को काफी सख्त नजर आये। कानून बघारनेवाले बोकारो और रामगढ़ डीसी को फटकार लगायी। साथ ही तमाम अधिकारियों को यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे कामों के लिए आम जनता को मत दौड़ाइये। जनसंवाद के दौरान लातेहार में दुष्कर्म मामले में सौरभ सिंह को आरोपी बनाया गया है। बालूमाथ थाना में कांड संख्या 77/09 दर्ज है। जांच में आरोप की पुष्टि हो चुकी है। वारंट भी निर्गत है, लेकिन पुलिस अब तक गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं कर पायी। इस पर पुलिस ने सफाई दी कि सौरभ सिंह का लोकेशन उत्तराखंड में मिल रहा है। टीम भेजी जा रही है। सीएम ने कहा कि कुर्की क्यों नहीं की।

    वहीं गिरिडीह के राजेंद्र राम ने कहा कि बेटी की हत्या के चार साल गुजर गये, अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई। 27 फरवरी 2018 को मुख्यमंत्री ने गिरिडीह एसपी को एक माह के अंदर दोषियों को गिरफ्तार करने का आदेश भी दिया था। मंगलवार को गिरिडीह एसपी ने बताया कि ब्लड सैंपल मैच नहीं किया। इस पर राजेंद्र राम ने कहा कि यह सब मिलीभगत है। सीएम ने कहा कि जब साक्ष्य मिला है, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई। जनसंवाद कार्यक्रम में बैठे पुलिस के आला अधिकारियों को उन्होंने कहा कि इन सब मामलों की मॉनिटरिंग और रिव्यू होनी चाहिए। सीएम ने संबंधित थानेदार को हटाने का निर्देश दिया। साथ ही डीआइजी को जांच की जिम्मेवारी सौंपी। सीधी बात कार्यक्रम के दौरान 18 मामलों की समीक्षा की गयी।

    रामगढ़ डीसी को कहा: जनता दौड़ रही और कानून बतिया रहे हो
    रामगढ़ के पंकज कुमार ने कहा कि तीन अक्तूबर 2014 को दिलीप कुमार की मृत्यु हो गयी। इसके बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की रिपोर्ट में विरोधाभास होने के कारण ऐसा हो रहा है। इस पर रामगढ़ डीसी ने कहा कि एक सप्ताह में जारी हो जायेगा। इस पर सीएम ने कहा कि तीन दिन में मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कराओ। इसमें कोशिश नहीं करनी है। एक साल से आदमी दौड़ रहा है और आप कोशिश कर रहे हैं। छोटे काम के लिए जनता दौड़े और आप कानून बतिया रहे हो।

    बोकारो डीसी को कहा सुनो संज्ञान मत बताओ
    बोकारो के सतीश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाल विकास परियोजना चास शहरी के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के 48 माह का मकान किराया लंबित है। शिकायतकर्ता ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और किराया भुगतान का आग्रह किया। इस पर सीएम ने बोकारो डीसी से पूछा। डीसी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस पर सीएम भड़क गये और कहा कि सुनो संज्ञान मत बताओ। एक सप्ताह में जितना बकाया है उसका पूरा ब्योरा विभाग को भेजो।

    डीइओ पर 20 दिन में कार्रवाई का निर्देश
    अनुप कुमार सिंह और अशोक शर्मा चैनपुर परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 1992 से आदेशपाल के पद पर कार्यरत थे। दोनों को जून 2011 तक वेतन एवं एसीपी का भुगतान किया गया। अगस्त 2011 में स्कूल को बंद कर दिया गया और प्रतिनियोजन पर नियुक्त शिक्षक अपने मूल विद्यालय में चले गये। सीएम ने कहा कि डीइओ के रिक्वेस्ट पर सरकार नहीं चलेगी। 20 दिन में डीइओ पर एक्शन लें।

    यही काम रह गया है रिवाइज करो-रेट बढ़ाओ
    मुख्यमंत्री ने सीधी बात कार्यक्रम में राजधानी के बड़ा तालाब में स्थापित की जानेवाली स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और तालाब के सौंदर्यीकरण के मामले को गंभीरता से लिया। भवन निर्माण सचिव सुनील सिंह से कहा कि हर हाल में 12 जनवरी तक काम पूरा होना चाहिए। इस पर भवन निर्माण सचिव ने कहा कि रेट 2.5 करोड़ ज्यादा हो रहा है। इस पर सीएम ने कहा कि बढ़िया ठेकेदार लाओ, पैसा लगे तो लगे। फिर कहा कि अब यही धंधा रह गया है रिवाइज करो और रेट बढ़ाओ।

    एक लाख रुपये देने की घोषणा
    जमशेदपुर से आयी शिकायतकर्ता ने कहा कि भाई एचआइवी से पीड़ित है। आंख की रोशनी चली गयी है। एमजीएम में इलाजरत है। सिर्फ पिछले दो माह से पेंशन मिल रही है। इस पर सीएम ने इलाज के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं लोहरदगा के लाल प्रमोद नाथ शाहदेव ने कहा कि मेरे भाई लाल विनोद नाथ शाहदेव की दोनों किडनी खराब है। रांची के गुरुनानक अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को अस्पताल प्रबंधन से बात करने को कहा।

    डीसी को सीएम ने लगायी फटकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधान का समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल तय
    Next Article पलामूः नशे में धूत पति ने किया पत्‍नी की हत्‍या
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

      May 8, 2025

      800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

      May 8, 2025

      पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version