रांची। धुर्वा डैम से गुरुवार की सुबह एक लड़की का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। लड़की के परिजनों के अनुसार, बुधवार की शाम वो मां से अनबन के बाद घर से निकली थी। इसके बाद सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।
नौकरी ज्वाॅइन करने वाली थी मोना
मृतिका की पहचान धुर्वा बस स्टैंड के पास रहने वाली मोना कुमारी के रूप में हुई है। मोना बंगलुरू से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर नौकरी ज्वाॅइन करने वाली थी। बुधवार की शाम मां से अनबन के बाद घर से निकल गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।
थाने में गुमशुदगी की शिकायत की थी
इसके बाद परिजनों ने रात 9 बजे थाने में मोना की गुमशुदगी की शिकायत की थी। सुबह जब लोग धुर्वा डैम के पास पहुंचे तो उन्हें लड़की की लाश दिखी। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव को डैम से बाहर निकालने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की।