कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र के शहीद चौक के पास रहने वाली एक महिला ने सोमवार को घर में फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को वजह माना जा रहा है। पत्नी को पति पर अवैध संबंध का शक था। इसी बात पर दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

पति को किया वीडियो कॉल
महिला की पहचान गुड़िया देवी (30) के रूप में की गयी। गुड़िया के चार बच्चे भी हैं। पति टीटू मिस्त्री ने बताया कि सुबह गुड़िया के साथ विवाद हुआ और उसके बाद वो काम पर चला गया। कुछ देर बाद गुड़िया ने उसे वीडियो कॉल किया और कहा-देखिए अब मैं जा रही हूं। टीटू फौरन थाना पहुंचा और इसकी जानकारी दी।

पुलिस जांच में जुटी
टीटू के अनुसार गुड़िया ने अपने भाई को भी वीडियो कॉल किया था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version