Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चुनाव प्रबंधन की कमी ने रोक रखा है कांग्रेस का रास्ता
    Breaking News

    चुनाव प्रबंधन की कमी ने रोक रखा है कांग्रेस का रास्ता

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 3, 2018Updated:November 3, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर से हरिनारायण सिंह
    रायपुर। छत्तीसगढ़ चुनाव की रणभूमि सज चुकी है। लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की उम्मीदों के साथ भाजपा जहां चुनावी रणनीति में भारी पड़ रही है, वहीं विपक्षी कांग्रेस लगातार चुनाव प्रबंधन में पिछड़ती नजर आ रही है। भाजपा ने ग्रास रूट स्तर पर तैयारी की है, जबकि कांग्रेस आज भी अपने अंतर्द्वंद्व से जूझ रही है। उसके समर्थक भी नहीं समझ पा रहे हैं कि पार्टी की यह हालत क्यों है।
    कांग्रेस का पूरा चुनाव प्रबंधन नेतृत्व की कमी से जूझ रहा है। पार्टी के प्रत्याशी केवल एक नेता पर पूरी तरह आश्रित हो गये हैं। मध्यप्रदेश के नेता, जो छत्तीसगढ़ में कुछ प्रभाव रखते हैं, अपने ही राज्य में जूझ रहे हैं। इसलिए उनके पास छत्तीसगढ़ के लिए समय ही नहीं है।

    टिकट बंटवारे के बाद सामने आया कांग्रेस का अंतर्विरोध
    गुरुवार को कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही पार्टी का अंतर्विरोध खुल कर सामने आ गया। राज्य के पहले मुख्यमंत्री और कभी कांग्रेस का चेहरा रहे अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी का टिकट काटना पार्टी के लिए महंगा पड़ गया। कई अन्य नेताओं को टिकट नहीं देकर पार्टी ने असंतोष की आग में घी डालने का काम किया है। रेणु जोगी ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल सोनिया गांधी से अपने रिश्ते की वजह से अपने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया था। पार्टी और अध्यक्ष के प्रति इस प्रतिबद्धता का पुरस्कार उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया। यह अच्छी बात नहीं है। इससे पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जायेगा और यह गलत परंपरा की शुरुआत होगी।

    कांग्रेस ने पांच विधायकों का टिकट काट दिया है। पार्टी ने 90 विधानसभा क्षेत्रों में अपने 30 विधायकों को फिर से मैदान में उतारा है। पार्टी छोड़कर गये विधायक रामदयाल उइके, आरके राय, सियाराम कौशिक और निष्कासित विधायक अमित जोगी की सीट पर नये उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। पार्टी ने 38 नये चेहरों पर दांव लगाया है। बस्तर संभाग में अभी कांग्रेस के पास आठ और भाजपा के पास चार सीट है। कांग्रेस ने यहां अपने एक विधायक शंकर धु्रवा का टिकट काट कर पूर्व आइएएस शिशुपाल सोरी को उतारा है। वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सोरी अदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी ने पैराशूट लैंडिंग से पहरेज किया है, लेकिन कोटा विधानसभा क्षेत्र में मजबूत विकल्प नहीं होने के कारण कांग्रेस को पैराशूट लैंडिंग करानी पड़ी है। वहां से डीएसपी के पद से इस्तीफा देकर तीन माह पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले विभोर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

    टिकट बंटवारे के बाद उभरे असंतोष ने पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर कुठाराघात किया है। जाहिर तौर पर भाजपा इस असंतोष का लाभ उठाने में पीछे नहीं रही है। छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी की कांग्रेस की उम्मीदों को उस समय भी करारा झटका लगा, जब भाजपा ने उसके वोटरों को अपने पक्ष में मोड़ने में काफी हद तक सफलता हासिल कर ली। छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज में भाजपा की पैठ अब तक नहीं के बराबर थी, क्योंकि यह समाज थोक में कांग्रेस का समर्थन करता था। प्रदेश भाजपा के लोग तो यहां तक कहते थे कि कांग्रेस जहां 26 प्रतिशत वोट के साथ अपना चुनावी अभियान शुरू करती है, वहीं भाजपा की शुरुआत शून्य से होती है। यह 26 प्रतिशत वोट जनजातीय समाज का होता था।

    इस बार हालत यह है कि कांग्रेस अपने इस वोट को भी संगठित नहीं रख पा रही है। जनजातीय समाज में यह चर्चा आम है कि जो पार्टी चुनावी रेस शुरू होने से पहले ही हांफने की स्थिति में है, वह असरदार शासन कैसे देगी। भाजपा यह धारणा बनाने में सफल होती दिख रही है।

    पांच बनाम पांच सौ की चर्चा जोरों पर
    रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर जैसे शहरों में लोग चुनाव की चर्चा के दौरान पांच बनाम पांच सौ की चर्चा करते हैं। यह नारा यहां बेहद प्रभावी हो गया है। लोग कहते हैं कि भाजपा के लोग जहां हर दिन कम से कम पांच सौ लोगों से संपर्क करते हैं, वहीं कांग्रेस के लोग पांच लोगों से संपर्क कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में यह फासला बहुत मायने रखता है। कांग्रेस के पिछड़ने का दूसरा सबसे बड़ा कारण रणनीतिकारों की कमी है। भाजपा के पास सौदान सिंह जैसा रणनीतिकार है, जिसने राज्य उत्सव जैसे अवसर को भी पार्टी के लिए लाभकारी बना दिया, जबकि कांग्रेस इसका जवाब भी तलाश नहीं सकी।

    चुनाव प्रबंधन की कमी रोक कांग्रेस का रास्ता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोहली सुपरस्टार हैं, जो टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रख सकते हैं : स्मिथ
    Next Article मां की गोद में नजर आए इजान मिर्जा मलिक
    azad sipahi

      Related Posts

      आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन

      August 3, 2025

      पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी

      August 3, 2025

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version