रांची चुटिया थाना क्षेत्र के मकचुंद टोली में शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में फंदे से लटकी एक नवविवाहिता की लाश मिली। घटना की सूचना के बाद मृतका के ससुराल पहुंचे उसके परिजनों ने लड़के वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है।
नवविवाहिता को था तीन महीने का गर्भ
चुटिया के भट्ठी टोली निवासी मृतका 25 वर्षीय रिया की शादी कुछ महीने पहले हुई थी। वो पति के साथ मकचुंद टोली में किराए के मकान में रहती थी। सुबह रिया का शव उसके ही घर के आंगन में छत से लटका हुआ पाया गया। मृतका के परिजनों का कहना है कि हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर रिया की मौत कैसे हुई है।