Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पाक में खालिस्तान समर्थक चावला के साथ दिखे सिद्धू
    Top Story

    पाक में खालिस्तान समर्थक चावला के साथ दिखे सिद्धू

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 29, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : अकाली दल ने पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की आतंकी संगठन खालिस्तान के समर्थक गोपाल चावला के साथ तस्वीर के लिए बर्खास्तगी की मांग की है। दिल्ली के अकाली विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें सिद्धू गोपाल चावला के साथ खड़े दिख रहे हैं। सिरसा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। बता दें कि सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने पाकिस्तान गए थे। इससे पहले, वह पाक पीएम इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में भी गए थे और उस दौरान पाक आर्मी चीफ को उनकी झप्पी से काफी विवाद हुआ था।

    सिद्धू की गोपाल चावला के साथ तस्वीर को ट्वीट करते हुए सिरसा ने लिखा, ‘कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाक जाने से इसलिए मना किया कि पाकिस्तान भारतविरोधी और पंजाबविरोधी गतिविधियों का समर्थन करता है। लेकिन उन्हीं के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू उनकी इच्छा के खिलाफ पाकिस्तान गए और उस गोपाल चावला के साथ तस्वीर खिंचवाई, जो हाफिज सईद का करीबी सहयोगी है और भारतविरोधी व्यक्ति है। क्या कैप्टन साहब अपने गैरजिम्मेदार मंत्री को बर्खास्त करेंगे?’

    कौन है गोपाल चावला
    गोपाल चावला उर्फ गोपी अपने भारतविरोधी रुख की वजह से जाना जाता है। वह जब-तब भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है। वह आतंकी सरगना और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का काफी करीबी है और उसके साथ सार्वजनिक तौर पर मंच भी साझा कर चुका है। 2015 में हुए दीनानगर आतंकी हमले से पहले चावला आतंकी सरगना हाफिज सईद के साथ मंच साझा करता दिखा था। पंजाब के गुरदासपुर जिले स्थित दीनानगर पुलिस स्टेशन पर 27 जुलाई 2015 को आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में एसपी समेत 4 पुलिसवाले शहीद हुए थे, जबकि 3 आम नागरिकों की भी मौत हुई थी।

    पाक में खालिस्तान समर्थक चावला के साथ दिखे सिद्धू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफगानिस्तानः काबुल में हमला, 10 लोगों की मौत, 19 घायल
    Next Article राज्य में नये साल से लागू होगी मुख्यमंत्री सुकन्या योजना : सीएम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version