Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पलामूः सुधीर के हत्यारा जिप सदस्य शैलेंद्र और शूटर गिरफ्तार
    Breaking News

    पलामूः सुधीर के हत्यारा जिप सदस्य शैलेंद्र और शूटर गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 21, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। शहर थाना पुलिस ने नावाटोली निवासी सुधीर कुमार रोशन की हत्या के आरोप में जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार चंद्रवंशी उर्फ शैलू के साथ शूटर जितेंद्र कुमार सिंह को जेल भेज दिया है। एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी शाखा एवं गुप्त सूचना के आधार पर जितेंद्र कुमार सिंह को देसी पिस्तौल और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया।

    पचास हजार रुपये देने का प्रलोभन
    एसपी ने बताया कि जितेंद्र ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा कि उसने नावाटोली निवासी सुधीर की हत्या 26 अक्टूबर को जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार चंद्रवंशी के कहने पर की है। इसके लिए जिप सदस्य ने उसको पचास हजार रुपए देने का प्रलोभन दिया था। उसने कहा था कि डीआरडीए में अनुबंध पर कार्यरत सुधीर को रास्ते से हटा दो, जो होगा, हम देख लेंगे। इसके बाद उसने अपने साथी आशीष कुमार उर्फ नमी के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया।

    दस हजार रुपए में की थी एक और हत्या
    एसपी ने बताया कि घटना के दिन आशीष बाइक चला रहा था। जबकि जितेंद्र ने सुधीर काे गाेली मारी। इसके बाद जितेंद्र गोली मार कर सर्वोदय स्कूल होते हुए नदी किनारे के रास्ते चैनपुर सेमरटांड़ भाग गया। एसपी ने बताया की जितेंद्र डीसी आवास के सामने फुटपाथ व्यवसायी आयुष उर्फ शशि की हत्या में भी शामिल था। उसने अपने स्कूल के सहपाठी चंदन कुमार के कहने पर आयुष की हत्या की थी क्योंकि चंदन की बहन को स्कूल आने जाने के क्रम में आयुष छेड़ता था। इसके लिए चंदन ने उसे दस हजार रुपए दिए थे। उन्होंने बताया कि जितेंद्र पूर्व में भी लूट एवं अपहरण के मामले में जेल जा चुका है।

    जिप सदस्य को पूर्व में पूछताछ के लिए पकड़ा था
    एसपी ने कहा कि मृतक के पिता चितबहाल राम के लिखित एवं फर्दबयान के आधार पर शहर थाना में कृष्णा राम चंद्रवंशी, हंसा कुमारी, नेहा कुमारी, शैलेंद्र कुमार उर्फ शैलू एवं निशा देवी पर मामला दर्ज किया गया था। इसमें जिप सदस्य को पूर्व में पूछताछ के लिए पकड़ा गया था लेकिन साक्ष्य के अभाव में उन्हें छोड़ दिया गया था। पुलिस अन्य नामजद अारोपी की घटना में संलिप्तता के अाधार पर जांच कर कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि शैलू की साली के साथ अपराधी का नजदीकी संबंध है।

    जिप सदस्य शैलेंद्र शूटर गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकृषि मंत्रालय ने माना कि किसानों पर नोटबंदी का बुरा असर पड़ा था: सूत्र
    Next Article US ने पाक को दी जाने वाली 1.22 बिलियन डॉलर की सहायता राशि रद्द की
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version