Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पलामूः बकोरिया मुठभेड़ की सीबीआइ जांच शुरू
    Breaking News

    पलामूः बकोरिया मुठभेड़ की सीबीआइ जांच शुरू

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 29, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू के बकोरिया मुठभेड़ मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सीबीआई दिल्ली की टीम बुधवार को रांची पहुंची और सीआईडी अधिकारियों से मुलाकात की। सीबीआई की टीम ने इस सिलसिले में सीआईडी से दस्तावेज भी प्राप्त किये. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर बीते 19 नवंबर को सीबीआई ने बकोरिया मुठभेड़ मामले में केस दर्ज किया।

    इस सिलसिले में सीबीआई दिल्ली के स्पेशल सेल-1 ने केस दर्ज किया। उदय यादव, एजाज अहमद और योगेश यादव समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर पालमू के सदर थाने में दर्ज कांड को टेक ओवर कर सीबीआई ने नयी प्राथमिकी दर्ज की. सीबीआई की प्राथमिकी में आरोपियों पर धारा 147, 148, 149, 353, 307 व 25(1-ए), 25(1-बी)ए, 26(1)(2), 27(1)(2), 35 आर्म्स एक्ट के अलावा 17 सीएलए एक्ट व विस्फोटक एक्ट की धाराएं लगायी गयी हैं। बीते 22 अक्टूबर को झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था. जस्टिस रंजन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने जवाहर यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनया था।

    8 जून 2015 को पलामू के बकोरिया में पुलिस मुठभेड़ में पांच नाबालिग समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। मुठभेड़ के बाद पलामू डीआईजी हेमंत टोप्पो, लातेहार के तत्कालीन एसपी अजय लिंडा, पलामू सदर थाना के प्रभारी हरीश पाठक ने मुठभेड़ पर सवाल उठाये थे। दरअसल मई 2015 में आईबी ने 14 नक्सलियों के मोबाइल लोकेशन को लातेहार जिले के बार्डर पर ट्रैप किया था। इसकी सूचना सीआरपीएफ को दी गयी। सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन ने ऑपरेशन शुरू किया। आठ जून की रात पलामू एसपी ने सतबरवा ओपी इंचार्ज को लातेहार-पलामू हाइवे पर नक्सलियों के होने की सूचना दी और कोबरा बटालियन को सहयोग करने का निर्देश दिया। मुठभेड़ हुई, जिसमें 12 लोगों को मार गिराया गया. देर रात पलामू आईजी, एसपी और एसपी लातेहार मौके पर पहुंचे. मौके से बारह शव और आठ हथियार मिले थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजसू जिला उपाध्यक्ष को अपहरणकर्ताओं से कराया मुक्त
    Next Article रांचीः हथियार के साथ दो गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version