Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सिर्फ सीएम और डीसी से राज्य नहीं चल सकता: सुदेश
    Breaking News

    सिर्फ सीएम और डीसी से राज्य नहीं चल सकता: सुदेश

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 1, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। स्वराज स्वाभिमान यात्रा लेकर सरायकेला पहुंचे आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि सिर्फ सीएम और डीएम (डीसी) से राज्य नहीं चल सकता। सत्ता का विकेंद्रीकरण इमानदारी से करना होगा और उपर से नीचे तक जिम्मेदारी तय करनी होगी, ताकि गांवों के आम लोग सत्ता के हकदार बनें। झारखंड में सचिवालय और जिला मुख्यालय यही शासन के केंद्र बिंदु बने हैं, जबकि अंतिम पायदान पर खड़े लोग अपनी किस्मत पर जीने को विवश हैं।

    आजसू केंद्रीय अध्यक्ष ने सरायकेला के राजनगर, चंगवा, मुनीडीह, लेटो, गेगरूड़ी, बाड़ेदा में ग्रामीणों के साथ राज्य के हालात पर सीधी बात की। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में विकास के दावे से भरे पड़े होर्डिंग गांव की गलियों और गरीबों के दरवाजे पर कहीं नहीं दिखता। इस राज्य में जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है और वैसी योजना तय करने में गांव पंचायतों की अहमियत की अनदेखी हो रही है। 32 साल बाद झारखंड में साल 2010 में पंचायत चुनाव हुए, तो इसकी उम्मीदें भी बढ़ीं कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम आदमी की छवि दिखेगी और उसकी बात सुनी जायेगी। लेकिन पंचायतों के प्रतिनिधि ही गांव की सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हों, तो हालात को समझा जा सकता है।

    सुदेश ने लोगों से कहा कि आम आदमी को मुंह खोलना पड़ेगा और मुंह पर अपने जन प्रतिनिधियों से हिसाब लेना पडेगा। राजनेताओं की पहचान कर तय करना होगा कि वे आपकी उम्मीद और आकांक्षा पर कितना खरा उतरता है। इसलिए कि अब राजनीति सिर्फ वोट और सत्ता के केंद्र में सिमटती जा रही है। चुनावों की आहट के साथ सरकार बनाने की गरज में समीकरण तय हो रहे हैं और तरह-तरह के अभियान चलाये जा रहे हैं, लेकिन मेरे अभियान में वोट की बात नहीं, सिस्टम और राजनीति की चाल बदलने के लिए चोट की बात शामिल है।

    राजनीति का मतलब सत्ता और पावर होता है, इस रिवाज को आम आदमी पलट कर दिखा दे। इसी उद्देश्य से उन्होंने पांच हजार गांव जाने की मुहिम छेड़ी है। यह अभियान जरूर नया वातावरण बनायेगा। उन्हें पता है कि हर रात के अंधेरे के बाद नया सवेरा आता है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थायी सरकार हो, इसकी जरूरत भी चार साल पहले पूरी हुई, लेकिन सरकार, सिस्टम को दुरुस्त करने में सफल नहीं हो सकी। नौकरशाही की मर्जी और कृपा पर आम आदमी का हक और अधिकार टिका होता है। कार्यक्रम में डॉ देवशरण भगत, छवि महतो, झींगी हेंब्रम आदि शामिल थे।

    डीसी से राज्य नहीं चल सकता सीएम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली-NCR में हवा की हालत होने लगी खराब
    Next Article J&K: बडगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी किए ढेर
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version