Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सुषमा के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से पति स्वराज खुश
    Top Story

    सुषमा के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से पति स्वराज खुश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 21, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: भाजपा की दमदार नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान को लेकर जहां राजनीतिक गलियारे में अटकलें तेज हो गई हैं वहीं उनकी पति स्वराज कौशल पत्नी के फैसले की सराहना की और इस पर खुशी जताई है। स्वराज कौशल ने सुषमा के ऐलान के बाद एक साथ कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, अब और चुनाव नहीं लड़ने के आपके फैसले के लिए धन्यवाद। स्वराज ने ट्वीट कि मुझे याद है एक समय मिल्खा सिंह को भी रुकना पड़ा था। यह दौड़ 1977 से शुरू हुई थी और इसे अब 41 साल हो गए हैं।

    अब तक आप 11 चुनाव लड़ चुकी हैं और सिर्फ दो बार 1991 और 2004 में आपने चुनाव नहीं लड़ा, क्योंकि पार्टी ने आपको चुनावी मैदान में नहीं उतरने दिया। मैं पिछले 46 सालों से आपके पीछे भाग रहा हूं, अब मैं 19 साल का नहीं हूं। अब तो मुझे सांस भी चढ़ने लगी है। बता दें कि सुषमा ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि वैसे तो मेरी चुनावी उम्मीदवारी तय करने का अधिकार मेरी पार्टी को है। लेकिन स्वास्थ्य कारणों से मैंने अपना मन बना लिया है कि मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 में गुर्दा प्रतिरोपण के बाद मुझे डॉक्टरों ने धूल से बचने की हिदायत दी है। इस कारण मैं पिछले एक साल से चुनावी सभाओं में भी भाग नहीं ले पा रही हूं। मैं स्वास्थ्य कारणों से खुले स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सकती हूं।

    सुषमा का राजनीतिक सफर
    सुषमा, 2009 से ही लोकसभा में मध्यप्रदेश के विदिशा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भाजपा नेता के नाम देश में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बनने का भी रिकार्ड है। वह हरियाणा सरकार में 1977 में महज 25 वर्ष की आयु में कैबिनेट मंत्री बनी थीं। उन्हें दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव भी हासिल है। स्वराज भारत की पहली महिला विदेश मंत्री थीं। इससे पहले इन्दिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए यह दायित्व निभाया था। स्वराज तीन बार राज्यसभा सदस्य और अपने गृह राज्य हरियाणा की विधानसभा में दो बार सदस्य रह चुकी हैं।

    सुषमा के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से पति स्वराज खुश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाक को दी जाने वाली मदद पर लगी रोक: पेंटागन
    Next Article 24 घंटे बिजलीः वर्ल्ड बैंक और झारखंड सरकार के बीच हुआ 2218 करोड़ रुपये का लोन एग्रीमेंट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश की नाराजगी के बाद राजग में सीट शेयरिंग फॉर्मूले में बदलाव संभव!

      October 14, 2025

      रांची एसएसपी ने कई पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, सतीश कुमार बने पिठौरिया थाना प्रभारी

      October 14, 2025

      प्रमोशन के बाद रामगढ़ एसपी ने दो पदाधिकारियों के कंधे पर लगाया स्टार

      October 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, 2 मैचों की सीरीज 2-0 से जीती
      • बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश की नाराजगी के बाद राजग में सीट शेयरिंग फॉर्मूले में बदलाव संभव!
      • सरकारी अफसरों की काली कमाई पर वार: बेंगलुरु समेत कर्नाटक में लोकायुक्त की ताबड़तोड़ छापेमारी
      • राहुल गांधी चंडीगढ़ में आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिले
      • मप्र के रतलाम में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version