Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»2022 तक एक भी फुटपाथ दुकानदार रोड पर नहीं दिखेंगेः रघुवर दास
    Breaking News

    2022 तक एक भी फुटपाथ दुकानदार रोड पर नहीं दिखेंगेः रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 17, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कचहरी रोड में नवनिर्मित देश के सबसे बड़े अटल स्मृति वेंडर मार्केट का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। मौके पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। जयपाल सिंह स्टेडियम के पास बने इस मार्केट के निर्माण पर करीब 38 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी शहरों में नगरीय व्यवस्था देना सरकार की प्राथमिकता है, राज्य सरकार शहरीकरण को चुनौती नहीं बल्कि अवसर मान रही है। पूरे राज्य में 25 वेंडर्स मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। रांची के हरमू, रातू रोड, मोरहाबादी, एचइसी सहित पांच स्थलों पर वेंडर मार्केट का निर्माण होगा। राज्य के किसी भी शहर में फुटपाथ दुकानें सड़क पर ना हो इसके लिए राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से वर्ष 2022 तक सभी चिन्हित 36,831 वेंडर्स को मार्केट मुहैया करायेगी। निर्धारित समय से पहले बना : मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित समय से पहले देश का पहला बड़ा अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट का निर्माण हुआ है। इसका शिलान्यास 31 जुलाई 2016 को हुआ था। अब झारखंड के लोग गर्व के साथ यह कह सकते हैं कि सबसे बड़ा वेंडर्स मार्केट अगर देखना है तो आप झारखंड की राजधानी रांची आयें।

    रांची को देश के टॉप 10 शहरों में लाना है
    मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची में जल्द ही एक बेहतरीन अर्बन हाट का भी निर्माण किया जायेगा। शहर में फुटपाथ में लगने वाली सब्जी मार्केट अथवा अन्य दुकानें सुव्यवस्थित की जायेंगी। उन्होंने कहा कि फुटपाथ विक्रेताओं को व्यवस्थित करना सरकार की प्राथमिकता है। शहर के बाजार स्वच्छ और सुसज्जित रहे, यह वेंडर्स, नगर निगम एवं आम जनता का दायित्व है। रांची शहर को देश का टॉप 10 स्वच्छ शहर में शामिल करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। रांची टॉप 10 शहर की श्रेणी में तभी आयेगा, जब नगर निगम के अधिकारी, महापौर, उपमहापौर, पार्षद एवं आम जनता कर्तव्य का भाव जागृत कर कार्य करेंगे।

    गरीब वेंडर को मिलेगा घर
    सीएम ने कहा कि जिन गरीब वेंडर्स का घर नहीं है, उन्हें राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर देगी। उन्होंने वंडर्स से अपील की कि इस मार्केट का मेंटेनेंस अथवा साफ सफाई आपका दायित्व बनता है। आप अपने दुकानों के आसपास कचरा नहीं फैलने दें और डस्टबिन का उपयोग करें।

    सारी सुविधाएं मौजूद हैं मार्केट में
    इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस वेंडर मार्केट में 195 वाहनों की पार्किंग, भूतल पर 254 कियोस्क, प्रथम तल्ले पर 218 क्योस्क, दूसरे तल्ले पर 108 दुकानें, तीसरे तल्ले पर 23 कार्यालय एवं चतुर्थ तल्ले पर 9475 वर्ग फीट का एक बैंक्वेट हॉल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह वेंडर्स मार्केट राज्य का आधुनिक वेंडर्स मार्केट है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जयपाल सिंह स्टेडियम का भी जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होगा। रांची में एक नाइट मार्केट का भी निर्माण किया जायेगा।

    जनता देखे किसने झारखंड को बेचा और खरीदा
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वेंडर मार्केट के उद्घाटन के मौके पर झामुमो पर हमला बोला। कहा कि वर्षो तक झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन हुआ। आंदोलन के नाम पर कुछ लोग झारखंड को बेचते रहे और कुछ खरीदते रहे। जैक का झुनझुना पकड़ा दिया गया। राज्य की जनता ऐसे लोगों को देखे। इन लोगों ने राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की अस्मिता को बेच दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड राज्य का तोहफा दिया।

    वर्ष 1998 में वाजपेयी रांची आये थे, उस दौरान उन्होंने राज्य की जनता से सहयोग मांगा था। कहा था कि आप हमे सांसद दें, हम अलग राज्य देंगे। उस समय राज्य की जनता ने भाजपा को झारखंड से 12 सांसद दिये थे। इसके बाद केंद्र की एनडीए सरकार ने सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड और छत्तीसगढ अलग राज्य दिया। जनता देखे कि किसने झारखंड दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की मांग इसलिए थी, क्योंकि राज्य में क्षेत्रीय असंतुलन था। विकास नहीं हो पा रहा था, शोषण की स्थिति बनी हुई थी। भगवान बिरसा ने अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ लोगों को प्रकाश में अंधेरा दिख रहा है। ऐसे लोगों को मानसिकता बदलने की जरूरत है। ऐसा नहीं हुआ तो प्रकाश में अंधेरा देखने वाले लोगों को जनता बदल देगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरातू रोड से धुर्वा तक 25 सिटी बसें हो सकती हैं बंद
    Next Article आपदाः झारखंड के 18 जिलों के 129 प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित होंगे
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version