उत्‍तराखंड। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज 30 साल के हो गये हैं। ये दिन भारतीय क्रिकेट कप्तान और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए बेहद ही खास है। अब सवाल ये है कि आखिर विराट कोहली का जन्मदिन कहां और कैसे मनाया जायेगा। जानकारी के अनुसार उत्‍तराखंड के टिहरी में होटल आनंदा में ठहरी है, जो कि बॉलीवुड और कॉरपोरेट वर्ल्‍ड के लोगों की पसंदीदा जगह है। ये वही होटल है जहां विराट और अनुष्का शर्मा ने शादी से पहले भी काफी समय बिताया था।

सूत्रों की मानें तो विराट अपना जन्मदिन हरिद्वार में आध्यात्मिक गुरु के आश्रम में भी मना सकते हैं, दोनों आश्रम में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा ले सकते हैं। आपको बता दें जब भी अनुष्का के कदम उत्तराखंड में पड़े हैं तो वो हरिद्वार के अंबुवाला में अपने गुरु के यहां जरूर जाती हैं। पिछले साल अनुष्का पहली बार विराट को लेकर हरिद्वार आई थीं। जहां दोनों के शादी की तारिख अनंत बाबा ने तय की थी। इससे पहले जब भी अनुष्का उत्तराखंड पहुंची हैं तो आश्रम में हर बार गयी हैं। इसके अलावा खबर है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा गंगा नदी के तट पर अपना समय बिताएंगे। जहां ये कपल राफ्टिंग और कैंपिंग का मजा उठायेगा। विराट और अनुष्का 7 नवंबर दीपावली के दिन मुंबई लौट सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version