Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों के छूटने लगे हैं पसीने
    Top Story

    चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों के छूटने लगे हैं पसीने

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 23, 2019Updated:November 23, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संतोष सिन्हा
    बालूमाथ। लातेहार विधानसभा क्षेत्र में 30 नवंबर को पहले चरण के होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, चुनावी समर में दो-दो हाथ करने को उतारू नेताओं के पसीने तेजी से छूट रहे हैं। यह पसीना नेताजी का गर्मी से नहीं छूट रहा है, बल्कि जनता उनका पसीना छुड़ा रही है। आश्वासनों के कोरे भंवरजाल में रखे नेता जी वोट मांगने पहुंच रहे हैं, तो जनता इतनी नाप-तौल कर रही है कि वे अपना पलड़ा झुका समझ स्वयं की पीठ थपथपा कर आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन उन्हें शायद यह पता नहीं कि जनता उन्हें वोट रूपी खंजर भी भोंक सकती है।
    जनता अब इतनी तेज हो गयी है कि जो कोई वोट मांगने जा रहा है, उसको पहले से ही आपके साथ होने की बात कहती है। दूसरा भी जाता है तो उसी प्रकार का बर्ताव कर रहे हंै। किसको करे जनता अपनी वाणी से नाराज, शायद यही समझकर उनका आदर सत्कार में कोई कमी नहीं करती।

    इस बार बड़ी चालाकी से काम ले रही है जनता
    बालूमाथ, चंदवा, बारियातू, हेरहंज और लातेहार की जनता इस बार बड़ी चालाकी से काम ले रही है। मतदान के लिए पूरी तरह से अपना मूड बना चुकी है। इसी मूड को भांपने के लिए नेताजी निकल रहे हैं। ठंड के बीच चिलचिलाती धूप में धान की कटनी करके आराम फरमा रहे लोगों की नेताओं की धमा चौकड़ी से नींद भी हराम हो गयी है। कहीं-कहीं तो लोग अटपट भी बोल दे रहे हंै कि आप लोग तो जीत के जाने के बाद गांव उलट कर नहीं देखते हैं, कतो विकास कैसे कीजियेगा नेता जी। गांवों में दिन ही नहीं, रात में भी नेताओं की चहलकदमी जारी है।

    कई जगहों पर प्रत्याशियों को करना पड़ रहा विरोध का सामना
    दस दिन की भागदौड़ वाले दिन-रात में नेताजी जनता को उल्लू बनाकर किसी प्रकार कुर्सी हथियाने के होड़ में लग गये हैं, जिससे उनकी भूख-प्यास भी मिट गयी है। देखना अब यह है कि जनता इन्हें चुनावी स्वाद किस प्रकार चखाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करने में राजनीतिक पार्टियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बहरहाल देखना दिलचस्प होगा कि ऐसी कठिन परिस्थितियों में नेता किस तरह जनता को अपने पक्ष में करने में कामयाब होते हैं। कई जगहों पर तो प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को जनता के विरोध का सामन भी करना पड़ रहा है। जनता प्रत्याशियों से पूछ रही है कि आपलोगों को हमलोग सिर्फ चुनाव के समय ही याद आते हैं।

    As the election date draws near the candidates are losing their sweat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्रः उद्धव ठाकरे के साथ संजय राउत भी शरद पवार से मिलने पहुंचे
    Next Article बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version