Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झामुमो, कांग्रेस और राजद ने बांटी सीटें
    Top Story

    झामुमो, कांग्रेस और राजद ने बांटी सीटें

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। एक सप्ताह की मशक्कत के बाद अंतत: शुक्रवार को झामुमो, कांग्रेस और राजद के बीच सीटों को लेकर आपसी सहमति बन गयी। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन इसकी जानकारी संवाददाताओं को दी। आरपीएन सिंह ने यह भी कहा कि गठबंधन की ओर से हेमंत सोरेन ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। सहमति के मुताबिक झारखंड की 81 सीटों में से 43 पर झारखंड मुक्ति मोर्चा लड़ेगा। 31 सीटें कांग्रेस के खाते में आयी हैं, जबकि राजद को सात सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। अंदरखाने की सूचना है कि इसे लेकर राजद को मलाल है। इसे लेकर तेजस्वी यादव प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे भी नहीं।
    उधर कांग्रेस के आरपीएन सिंह और झामुमो के हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा है कि अगर किसी पार्टी का कोई प्रत्याशी इस सहमति से अलग जाकर चुनाव लड़ने की हिमाकत करेगा, तो उस दल को ही गठबंधन से बाहर कर दिया जायेगा। समझौते में प्रथम चरण में किसके हिस्से कौन सी सीटें आयी हैं, इसका ऐलान कर दिया गया है। पहले चरण में कांग्रेस सबसे ज्यादा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, झामुमो चार सीट पर और तीन सीट पर राष्ट्रीय जनता दल अपना प्रत्याशी देगा।
    हालांकि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नेताओं ने राजद के हिस्से आयी सभी सात सीटों की घोषणा कर दी गयी। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, आलमगीर अलम, शशिभूषण राय और शमशेर आलम उपस्थित थे। गठबंधन में वाम दलों को शामिल नहीं किया गया है।

    हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर सभी सहमत
    कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि गठबंधन को लेकर तीनों दलों में बात बन गयी है। हेमंत सोरेन ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि किसी में कोई नाराजगी नहीं है। तेजस्वी के प्रेस कांफ्रेंस में नहीं पहुंचे के सवाल पर कहा कि पहले ही घोषणा की गयी थी कि कांग्रेस और झामुमो साथ प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। दिल्ली से लेकर रांची तक यह बात कही गयी थी।

    राजद से बातचीत जारी : हेमंत सोरेन
    झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव से बातचीत चल रही है। हम लगातार संपर्क में हैं। उन्हें जेल में रखा गया है। कई बातें उनकी सलाह के बगैर सामने नहीं आती। गठबंधन के बारे में राजद को पूरी जानकारी है। उन्हें निर्णय लेने में वक्त लग रहा है। सोरेन ने कहा कि लालूजी भाजपा सरकार के राजनीतिक विद्वेष के शिकार हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, जैसे वह कोई बड़े आतंकी हों।

    झामुमो
    ’गुमला ’विशुनपुर ’लातेहार और ’गढ़वा

    कांग्रेस
    ’लोहरदगा ’मनिका ’पांकी ’डालटनगंज ’विश्रामपुर ’भवनाथपुर

    राजद
    ’हुसैनाबाद ’छतरपुर ’चतरा’देवघर ’गोड्डा ’कोडरमा ’बरकट्ठा

    Congress and RJD divided seats JMM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझाविमो ने जारी की पहली सूची
    Next Article भाजपा आलाकमान के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे सुदेश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी

      June 15, 2026

      सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम

      June 15, 2026

      महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

      June 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
      • ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत
      • सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम
      • टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप
      • महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version