Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झामुमो को झटका, पूर्व विधायक सुफल मरांडी आजसू में
    Top Story

    झामुमो को झटका, पूर्व विधायक सुफल मरांडी आजसू में

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 26, 2019Updated:November 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को झामुमो के महेशपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुफल मरांडी, जामा विधानसभा एवं संथालपरगना की समाज सेवी स्टेफी टेरेसा मुर्मू, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव अवधेश कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के समक्ष आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नेताओं का स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आज आजसू पार्टी का विस्तार संथाल में भी मजबूती के साथ हो रहा है। जिस प्रकार से समाज के सम्मानित नेतागण पार्टी में शामिल हो रहे हैं यह इस बात को दर्शाता है कि आजसू पार्टी का नीति एवं सिद्धांत झारखंड के जनमानस के अनुरूप है। आज आजसू पार्टी में सभी समुदाय एवं वर्गों का विश्वास बढ़ा है। यह हमारे एवं पार्टी के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि संथालपरगना क्षेत्र जो आज विकास की बाट जोह रहा है। आजसू पार्टी सभी के साथ मिलकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगी।
    झारखंड हित की बात करती है आजसू पार्टी : सुफल
    झामुमो के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड को एक युवा एवं काम करने वाला नेता की जरूरत है और इसमें सुदेश महतो फिट बैठते हैं। आजसू पार्टी की नीति एवं सिद्धांत झारखंड एवं झारखंडियों की हित में है। इन्हीं सब कारणों के कारण आज मैं आजसू पार्टी का दामन थाम रहा हूं।
    साथ मिलकर झारखंड के हित में काम करेंगे: स्टेफी
    संथालपरगना में लंबे समय से सामाजिक संस्था के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली समाजसेवी स्टेफी टेरेसा मुर्मू ने कहा कि मैं किसी दल में नहीं रही हूं। लेकिन मेरा दल मानवता का रहा है। मेरे और सुदेश महतो का विचार में बहुत समानता है। अगर हम दोनों मिलकर एक साथ काम करेंगे तो यह झारखंड के हित में होगा।
    आजसू को विकल्प के रूप में देख रही जनता : अवधेश
    जदयू के पूर्व महासचिव अवधेश सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता आजसू पार्टी को आज एक विकल्प के रूप में देख रही है। सुदेश महतो के नेतृत्व में समाज को एक सही नेतृत्व मिलेगा। मिलन समारोह में मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, वायलेट कच्छप इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    former MLA Sufal Marandi in AJSU JMM shocked
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीजेपी जो वादे करती है, उन्‍हें पूरा करती है: PM
    Next Article नामांकन की आखिरी तारीख को उम्मीदवारों का कारवां
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version