बोकारो। आजसू प्रमुख सुदेश महतो शुक्रवार को उमाकांत रजक और राजेंद्र महतो की नामांकन सभा में जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यह समय चंदनकियारी, बोकारो की भावनाओं पर विजय पाने का है।
हम सब सोन नदी से गंगा के तीर तक पहुंच चुके हैं। पिछले 5 सालों में जिस भावना को हमने दबाकर रखा, उसे जाहिर करने का समय आ गया है। लड़ाई ग्राम स्वराज की कल्पना को यथार्थ में बदलने की है। उमाकांत और राजेंद्र महतो सदा लोगों के बीच बने रहने वाले जन नेता हैं। अब नेतृत्व करने वाला चंदनकियारी से ही तैयार होगा। दिल्ली से नहीं। चुनाव में पूरे झारखंड की राजनीति का चाल-चेहरा और चरित्र बदलेगा। आरक्षण के मुद्दे पर जो पहल हमने की है, उससे दूसरे दलों ने अपना स्वरूप बदल लिया है। यह हमारी जीत को दर्शाता है। गांव की सरकार का शासन का अहसास कराने का समय आ गया है। आम अवाम की सरकार बनानी है।
महागठबंधन घिसी पिटी बातों के साथ तैयार है, जनता सजग रहे। आजसू पार्टी झारखंड आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देगी। आंदोलनकारियों के साथ साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकार, कलाकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी विशेष सुविधा दी जायेगी। आंदोलनकारियों को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया जायेगा। झारखंड संघर्ष से उपजा राज्य है और इस अलग राज्य के गठन के पीछे जो भी आंदोलनकारी हंै, वे सम्मान के असली हकदार हैं। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, महिला मोर्चा के अध्यक्ष निर्मला सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Previous Articleसरकार बनते ही पिछड़ों को देंगे 27 प्रतिशत आरक्षण
Next Article रघुवर सरकार ने पूरे किये 92 %वायदे: नंदकिशोर
Related Posts
Add A Comment