Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»15 साल से अभेद्य हैं ये 15 किले
    Top Story

    15 साल से अभेद्य हैं ये 15 किले

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 28, 2019No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बहुत पुरानी कहावत है कि यदि जीवन के किसी क्षेत्र में ठहराव आ जाता है, तो फिर वह क्षेत्र नीरस हो जाता है। बिना किसी रोमांच के जीवन चलता तो रहता है, लेकिन उसका मजा नहीं आता। राजनीति में भी यह कहावत लागू होती है। झारखंड में अभी का राजनीतिक माहौल पूरी तरह चुनावी है। इसलिए आज ऐसी सीटों की बात , जो पिछले डेढ़ दशक से एक ही पार्टी के उम्मीदवार को विधानसभा में भेजती आयी है। झारखंड गठन के बाद अब तक तीन बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। राज्य की 81 विधानसभा सीटों मे 15 सीटें ऐसी हैं, जहां लगातार एक ही दल का कब्जा रहा है। 2019 में बीजेपी, जेएमएम, जेवीएम, आजसू और वाम दल एक-दूसरे के इस किले को भेदने का प्रयास करेंगे। 2019 के विधानसभा चुनाव में इन 15 सीटों पर लोगों की खास नजर होगी। साथ ही दूसरे दलों के लिए इन किलों को भेदना भी बड़ी चुनौती होगी।

    भाजपा और झामुमो के 5-5 अभेद्य किले
    झारखंड बनने के बाद विधानसभा के तीन चुनाव हुए। 2005, 2009 और 2014 में। राज्य की पंद्रह सीटें ऐसी हैं, जहां एक ही राजनीतिक दल का कब्जा पंद्रह सालों से बरकरार है। संथाल परगना के बरहेट, लिट्टीपाड़ा और शिकारीपाड़ा में झामुमो का लगातार तीन चुनाव से कब्जा रहा है। इसी तरह सरायकेला और डुमरी में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी नहीं हारा। रांची, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, झरिया और कांके से बीजेपी लगातार चुनाव जीत रही है।
    पूर्वी सिंहभूम से रघुवर दास, रांची से सीपी सिंह और खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा ने जीत की हैट्रिक लगायी है। वहीं, कोयलांचल की झरिया सीट बीजेपी के कब्जे में रही है। यहां पर सिंह मेंशन का दबदबा रहा है। दो बार कुंती सिंह और एक बार संजीव सिंह यहां से विधायक रहे हैं। इस बार झरिया में सिंह मेंशन और रघुकुल के बीच नाक की लड़ाई है। एक तरफ हैं रागिनी सिंह, जो झरिया के वर्तमान विधायक संजीव सिंह के जेल में रहने की वजह से मैदान में उतरी हैं, तो दूसरी तरफ हैं रागिनी सिंह जिनके पति नीरज सिंह की हत्या के आरोप में वर्तमान विधायक संजीव जेल में हैं।

    आजसू का अभेद्य किला है रामगढ़
    रामगढ़ सीट पर लगातार आजसू का कब्जा बरकरार है। यहां से चंद्रप्रकाश चौधरी पिछले तीन चुनाव जीत चुके हैं। लोकसभा चुनाव में चंद्रप्रकाश चौधरी गिरिडीह से चुनाव लड़े और सांसद बने। अब अपनी सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा है।

    रेस में वामदल भी पीछे नहीं
    पिछले तीन चुनाव से लगातार कब्जा करने में वामदल भी पीछे नहीं हैं। निरसा सीट लगातार वामदलों के कब्जे में रही है। 2005 में अर्पणा सेन गुप्ता ने चुनाव जीता था, इसके बाद पिछले दो चुनाव से अरूप चटर्जी चुनाव जीत रहे हैं।

    पोड़ैयाहाट बना झाविमो का किला
    झारखंड विकास मोर्चा ने भी किलों की कब्जेदारी में अपना नाम शामिल रखा है। पिछले तीन चुनाव से पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से झाविमो के प्रदीप यादव चुनाव जीतते रहे हैं। एक बार फिर वह यहां से चुनाव मैदान में है और विरोधियों को पछाड़ने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।

    कांके और रांची में में तीन दशक से भाजपा का कब्जा
    राजधानी की दो सीटों रांची और कांके पर लंबे समय से भाजपा का दबदबा रहा है। रांची सीट पर पिछले चार चुनाव से लगातार वर्तमान विधायक सीपी सिंह का यहां कब्जा है। इससे पहले गुलशन अजमानी और यशवंत सिन्हा भी यहां से विधायक रह चुके हैं। रांची और कांके भाजपा के लिए सबसे सेफ सीटें मानी जाती रही हैं।
    वहीं, तीन दशक से कांके सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ही जीतते रहे हैं। इस विधानसभा से भाजपा के रामचंद्र बैठा चार बार विधायक रहे। रामचंद्र नायक और डॉ जीतू चरण राम एक-एक बार जीते हैं। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भी मजबूत दावेदारी पेश करते रहे हैं। भाजपा के मौजूदा प्रत्याशी समरीलाल भी यहां राजद, झामुमो और संजय विचार मंच के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। रामटहल चौधरी भी कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे हैं। रामटहल चौधरी के दो बार विधायक होने के बाद इस सीट को 1977 में आरक्षित कर दिया गया था। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद इस सीट से कांग्रेस के हीराराम तूफानी, हरि राम बाबू और रामरतन राम भी विधायक रहे। इन तीनों के विधायक होने के बाद से लगातार भाजपा ही इस सीट से जीतती आ रही है।

    जगन्नाथपुर में कोड़ा परिवार का दबदबा
    पश्चिमी सिंहभूम की जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर मधु कोड़ा और उनकी पत्नी गीता कोड़ा का दबदबा रहा है। इन्होंने पिछले तीनों चुनाव जीते हैं। यहां पहली बार दोनों पति-पत्नी विधानसभा चुनाव से अलग हैं। इस बार मगठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना प्रत्याशी दिया है। कोड़ा दंपति गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन दे रही है, क्योंकि गीता कोड़ा कांग्रेस की सांसद हैं।

    कोलेबिरा में हैट्रिक बना चुके हैं एनोस
    सिमडेगा जिला के इसाई बहुल कोलेबिरा सीट पर झारखंड पार्टी के एनोस एक्का जीत की हैट्रिक बना चुके हैं। हालांकि एनोस एक्का को सजा होने के बाद हुए उपचुनाव में एनोस की पत्नी मेनन एक्का हार गयी है और कांग्रेस के नमन विक्सल कोनगाड़ी ने कब्जा जमाया है। अब एक बार फिर एनोस एक्का अपनी बेटी को चुनाव लड़ाकर अपनी सीट वापस पाने की जुगत में हैं।

    संथाल की तीन सीटों पर झामुमो का कब्जा
    वैसे तो पूरा संथाल परगना ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता रहा है। पर यहां की तीन सीटें बरहेट, लिट्टीपाड़ा और शिकारीपाड़ा तो झामुमो का अभेद्य किला बन गये है। बरहेट विधानसभा सीट से फिलहाल हेमंत सोरेन विधायक हैं और वह एक बार फिर इस सीट से चुनाव मैदान में हैं। यह अलग बात है कि वह यहां के अलावा दुमका से भी चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले बरहेट से तब के झामुमो नेता हेमलाल मुर्मू दो बार विधायक रहे। हालांकि अब वह भाजपा में है।
    लिट्टीपाड़ा सीट पर भी झामुमो का कब्जा रहा है। अभी साइमन मरांडी वहां के विधायक हैं। इससे पहले 2005 और 2009 में भी वह यहां से विधायक रह चुके हैं।
    2014 में झामुमो के अनिल मुर्मू ने यहां चुनाव जीता था। पर 2017 में उनका आकस्मिक निधन होने के बाद हुए उप चुनाव में पुन: साइमन मरांडी यहां से विधायक बने। वहीं, शिकारीपाड़ा सीट पर झामुमो के कद्दावर नेता नलिन सोरेन का एकछत्र राज रहा है। वह पिछले तीन चुनाव से यहां लगातार जीतते आ रहे हैं। इसी प्रकार संथाल परगना से सटे गिरिडीह जिला के डुमरी सीट पर भी अब तक झामुमो का कब्जा रहा है। यहां जगरनाथ महतो पिछले तीन चुनाव से लगातार जीतते आ रहे हैं। हालांकि इस बार इस सीट से आजसू ने भी पूरी तैयारी के साथ अपना उम्मीदवार उतारा है। इधर, कोल्हान की सरायकेला सीट पर भी झामुमो ने पिछले तीन चुनावों में लगातार जीत दर्ज की है। यहां झामुमो के वरीय नेता चंपई सोरेन ने अपना दबदबा बरकरार रखा है।

    These 15 forts have been impregnable for 15 years
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअजित दांव पर BJP के अंदर उठ रहे सवाल
    Next Article झारखंड बेचनेवालों को जनता माफ नहीं करेगी: सुदेश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा

      July 6, 2026

      जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग

      July 6, 2026

      एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा के 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
      • जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग
      • श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह
      • पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान
      • नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version