रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बड़कागांव में कोयला खनन कार्य में लगे एनटीपीसी से जमीन के मुआवजे और ग्रामीणों के घरों की शिफ्टिंग पर सहमति बनी है। साथ ही कई अन्य विषयों पर विचार होना शेष है। कमेटी तमाम मसलों पर गहन चिंतन कर रही है। ग्रामीणों की भी कुछ समस्याएं हैं। समय-समय पर स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने भी समस्याओं को सरकार के संज्ञान में लाया है। सरकार तमाम पहलुओं पर विचार कर रही है। कोयला का ढेर सारा उत्खनन हो गया है, इस कारण आग लगने पर अत्यधिक नुकसान हो सकता है। इस पर विचार किया जा रहा है। साथ ही उत्पादन शुरू करने को लेकर निर्देश दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ग्रामीणों की समस्या को लेकर सदैव तत्पर रहती हैं। स्थानीय विधायक ने बड़कागांव की समस्याओं को लेकर सीएम से बुधवार को मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उक्त बातें सीएम ने कहीं।
इससे पहले, विधायक अंबा प्रसाद ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये। अंबा ने माइनिंग का कार्य कर रही कंपनी के पक्ष में पुलिस के कार्य करने के गंभीर आरोप लगाये हैं और इसी के विरोध में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में धरने पर भी बैठीं। धरना दे रहीं अंबा प्रसाद से बात करने पहुंचे कांग्रेसी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से मिलने के बाद धरना खत्म कर दिया गया। इसके बाद अंबा प्रसाद सीएम से मिलीं। अंबा प्रसाद का आरोप है कि प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाकर माइनिंग का काम किया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। अंबा प्रसाद के मुताबिक, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



