Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अफगानिस्तान शांति के लिए सीमा पार आतंकवाद पर लगे लगाम : भारत
    Top Story

    अफगानिस्तान शांति के लिए सीमा पार आतंकवाद पर लगे लगाम : भारत

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने कहा है कि अफगानिस्तान में स्थाई शांति के लिए आवश्यक है कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पार आतंकवाद पर अंकुश लगाया जाए।

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान के बारे में आयोजित बैठक में शुक्रवार को कहा कि डूरंड लाइन की दूसरी ओर से होने वाली आतंकी घटनाओं और वहां स्थित आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों को खत्म किया जाना चाहिए। ऐसा होने पर ही अफगानिस्तान में स्थाई शांति संभव है।
     उल्लेखनीय है कि डूरंड लाइन पाकिस्तान और अफगानिस्तान को अलग करती है।
    भारतीय राजनयिक ने कहा कि हिंसा और शांति के प्रयास एक साथ नहीं चल सकते। भारत का आग्रह है कि अफगानिस्तान में व्यापक युद्ध विराम कायम किया जाए। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान का भविष्य आतंकवाद और हिंसा से मुक्त वातावरण में ही सुरक्षित है।
    पाकिस्तान का नाम लिए बिना त्रिमूर्ति न ने कहा कि यह जरूरी है कि किसी भी देश को आतंकवादियों को पनाह देकर अफगानिस्तान की शांति व्यवस्था को भंग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। जो देश ऐसा करते हैं उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
    त्रिमूर्ति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बिरादरी यह स्वीकार नहीं कर सकती की पिछले दो दशकों के दौरान अफगानिस्तान में शांति और सामान्य स्थिति के लिए जो उपलब्धियां हासिल हुई हैं उन्हें गंवाया जाए। यह उपलब्धियां बहुत मुश्किल से हासिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा अफगानिस्तान चाहता है जिसमें सभी की सहभागिता हो और सभी की आशा अपेक्षाएं पूरी हो सके।
    भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद निगरानी संस्था की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में अलकायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकी मौजूद हैं। देश में हिंसा को खत्म करने के लिए जरूरी है कि आतंकवादी संगठनों की आपूर्ति प्रणाली को ध्वस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और और आतंकवादियों को समर्थन देने के खिलाफ कार्रवाई की सुरक्षा परिषद के सदस्यों की ओर से ऐसी सामूहिक मांग की जानी चाहिए।
    उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के लोगों पर चार दशकों से युद्ध थोपा गया है और अब वहां के लोग शांति चाहते हैं ऐसे में वहां शांति और स्थिरता के लिए किए जाने वाले हर प्रयास का स्वागत किया जाना चाहिए।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना का दूसरे चरण शुरू, हजारों प्रवासी भारतीय स्वदेश लौटने को मजबूर
    Next Article फेसबुक के डेवलपर सर्कल्स कम्युनिटी चैलेंज को जामिया के दो छात्रों की टीम ने जीता
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी

      May 11, 2025

      सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट

      May 11, 2025

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी
      • सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version