Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लॉकडाउन को लेकर केजरीवाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला
    Breaking News

    लॉकडाउन को लेकर केजरीवाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली सरकार की दोबारा लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है। दिल्ली के सभी बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। बाजारों के अलावा सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी नियमित रूप से अपना काम करते रहेंगे। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोबारा से लॉकडाउन नहीं होगा। कई लोग लॉकडाउन दोबारा लगाए जाने की अटकलें लगा रहे हैं, लेकिन इस तरह की कोई योजना नहीं है।

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा, दिल्ली में फिर से कोई लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। मुझे नहीं लगता लॉकडाउन करने की कोई आवश्यकता है। इससे पहले दिल्ली के व्यापारियों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक अहम बैठक की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि दिल्ली के सभी बाजार खुले रहेंगे।

    ट्रेडर्स एसोसिएशन्स के तेजपाल गोयल ने कहा, सभी व्यापारी दिल्ली में बाजार खुले रखने के पक्ष में हैं। दिल्ली में व्यापार की स्थिति पहले से ही खराब है। बड़ी मुश्किल से लेबर वापस मिली है। दोबारा बाजार बंद हुए तो श्रमिक अपने अपने गांव लौट जाएंगे। व्यापारी भाइयों से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई बाजार बंद होने नहीं जा रहा है।

    वहीं रविवार शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में दैनिक कोविड-19 परीक्षणों की संख्या बढ़ाकर 1 लाख से 1.25 लाख की जाएगी। केंद्र ने 750 आईसीयू बेड का आश्वासन दिया है जिन्हें डीआरडीओ केंद्र में उपलब्ध कराया जाएगा।

    सीएम केजरीवाल ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोविड की महामारी की स्थिति पर एक आपात बैठक बुलाई। इस बैठक के बाद हमें आश्वासन मिला है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की सभी एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। मैं गृह मंत्री अमित शाह को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

    उन्होंने कहा, दिल्ली के नागरिकों के जीवन को बचाने के लिए और नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए यह समय है जब सरकारों को एक साथ काम करना चाहिए। अभी हम जिस प्रमुख समस्या का सामना कर रहे हैं, वह दिल्ली में आईसीयू बेड की संख्या के बारे में है। 20 अक्टूबर के बाद दिल्ली में कोविड के मामलों की संख्या बहुत अधिक दर से बढ़ रही है। अभी हमारे पास दिल्ली में पर्याप्त मात्रा में कोविड बेड हैं, लेकिन कमी आईसीयू बेड की है।

    दिल्ली के सीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने स्थिति को देखते हुए आश्वासन दिया है कि डीआरडीओ केंद्र में वे 750 आईसीयू बेड उपलब्ध कराएंगे। 250 बिस्तर सोमवार को उपलब्ध कराए जाएंगे, इसके बाद मंगलवार को 250 और बुधवार को 250 शेष बेड उपलब्ध कराए जाएंगे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM मोदी ने कहा- विश्व में शांति, अहिंसा और सेवा की बनेगी स्टैच्यू ऑफ पीस
    Next Article लोक आस्था से खिलवाड़ न करे सरकार : दीपक प्रकाश
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version