Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»अभिनय कला की खान थे सौमित्र चटर्जी, रुपहले पर्दे से रंगमंच तक थी धाक
    बॉलीवुड

    अभिनय कला की खान थे सौमित्र चटर्जी, रुपहले पर्दे से रंगमंच तक थी धाक

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी देश के उन विरल कलाकारों में से थे जो अपने जीवन काल में  लिविंग लेजेंड की तरह सम्मानित रहे हैं । सुप्रसिद्ध लेखक निर्देशक सत्यजीत राय के प्रसिद्ध जासूसी    किरदार फेलूदा को सुनहरे पर्दे पर जीवंत कर अपार लोकप्रियता हासिल करने वाले   सौमित्र चटर्जी का रविवार को निधन हो गया।  वह दिवंगत फिल्म किंवदंती महानायक उत्तम कुमार  के समकक्ष माने जाते रहे हैं। सत्यजित  राय की एक दर्जन से अधिक फिल्मों में अपनी अपार अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करने वाले  सौमित्र सिनेमा के साथ रंगमंच से भी जुडे रहे। सत्यजीत राय के साथ उनकी   पहली मुलाक़ात  1956 में हुई थी। उस दौरान  राय ‘अपराजित’ के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे थे, तभी 20 वर्षीय सौमित्र उनसे मिले थे। निर्देशक सत्यजीत ने उनकी उम्र के कारण उन्हें उस समय मौका नहीं दिया था। लेकिन उन्होंने सौमित्र चटर्जी, को 1959 में फिल्म ‘अपुर संसार’ से अभिनय का मौका दिया । उसके बाद, सौमित्र  ने सत्यजीत रे की एक के बाद एक   14 फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अपने 60 साल के अभिनय जीवन में दो सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। सौमित्र चटर्जी को 2004 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि 2008 में निर्देशक सुमन घोष की फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया । रंग  मंच से लेकर बड़े पर्दे तक वह कवि और कलाकार दोनों रहे हैं। सिनेमा जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें  2012 में भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के से सम्मानित किया गया । फिर 2016 में, फ्रांसीसी सरकार का सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान “लीजन दनर” से भी सम्मानित हुए। सौमित्र चटर्जी का जन्म 19 जनवरी 1935 को कलकत्ता के मिर्जापुर स्ट्रीट में  हुआ था। उनका बचपन नदिया जिले के  कृष्णानगर में गुुुुजरा। पिता मोहित चटर्जी, पेशे से वकील और मां आशालता चटर्जी  गृहिणी थीं। हावड़ा जिला स्कूल से शुुुरुआती पढ़ाई  पूरी कर   सिटी कॉलेज से बंगाली में स्नातक और कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की । लेकिन अंत में उन्होंने अभिनय को कैरियर के रूप में चुना। सौमित्र चटर्जी अपने जीवन के आखिरी क्षणों तक अभिनय और सिनेमा से जुडे रहे।  85 वर्ष की आयु में  अभिनय जगत का यह उज्जवल नक्षत्र सदा के लिए विलीन हो गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में नई सरकार की गठन में फंसा पेंच, बीजेपी-जेदीयू में अभी तक इसपर नहीं बन पाई है सहमति !
    Next Article Bhai Dooj के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें भाई को टीका, मां यमुना के वरदान के बाद से शुरु हुई थी यह परंपरा
    sonu kumar

      Related Posts

      मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस

      May 18, 2025

      सुनील शेट्टी का भावुक रिएक्शन, बाबू भैया नहीं तो श्याम भी नहीं

      May 17, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version