Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»​एक साथ गरजे भारत और अमेरिकी लड़ाकू विमान
    Breaking News

    ​एक साथ गरजे भारत और अमेरिकी लड़ाकू विमान

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 20, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    क्वाड समूह के चार देशों के बीच हिन्द महासागर क्षेत्र में मालाबार समुद्री अभ्यास के दूसरे चरण के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय नौसेना के मिग-29केएस और अमेरिकी नेवी के एफ-18एस लड़ाकू विमान एक साथ आसमान में गरजे और लक्ष्य को निशाना बनाया। इस दौरान मिग-29केएस ने आईएनएस विक्रमादित्य एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भरी। भारतीय नौसेना का विमान वाहक पोत विक्रमादित्य और अमेरिकी विमान वाहक पोत निमित्ज प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। मालाबार युद्धाभ्यास में चारों देशों की सेनाओं ने चीन को समुद्र में दम दिखाया। 
     
    मालाबार समुद्री अभ्यास के अंतिम दिन भारतीय नौसेना के मिग 29 और अमेरिकी नेवी के एफ-18 लड़ाकू विमान जमीनी सेना पर हमले का युद्धाभ्यास करते दिखे। लड़ाकू विमानों ने भारतीय विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरने और लैंडिंग करने का अभ्यास किया। इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने पहले चरण में 3-6 नवम्बर तक बंगाल की खाड़ी में और दूसरे चरण में 17-20 नवम्बर तक अरब सागर में युद्धाभ्यास किया। इस नौसैन्य अभ्यास में समुद्री मुद्दों पर चार जीवंत लोकतंत्रों के बीच विचारों की समग्रता पर प्रकाश डाला गया। यह अभ्यास ने औपचारिक रूप से क्वाड समूह के चार देशों की नौसेनाओं को एक साथ लाने का काम किया है। 
     
    मालाबार-20 के पहले चरण में अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस जॉन एस मैक्केन, ऑस्ट्रेलिया ने मैजेस्टी ऑफ ऑस्ट्रेलियन शिप एचएमएएस बल्लारत के साथ एमएच-60 हेलीकॉप्टर और जापानी नौसेना ने जेएमएसडीएफ ओनामी के साथ भागीदारी की। इस चरण में भारतीय नौसेना का नेतृत्व ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल संजय वात्स्यायन ने किया और इसमें विध्वंसक रणविजय, स्वदेशी फ्रिगेट शिवालिक, ऑफशोर पेट्रोल वेसल सुकन्या, फ्लीट शिप शक्ति, पनडुब्बी सिंधुराज, पी-8 आई और डोर्नियर समुद्री टोही विमान शामिल हुए थे। 
     
    दूसरे चरण में चारों देशों की नौसेनाओं ने भारतीय नौसेना के विक्रमादित्य कैरियर बैटल ग्रुप और यूएस नेवी के निमित्ज़ कैरियर स्ट्राइक ग्रुप पर केंद्रित संयुक्त अभियानों में भाग लिया। भारत ने 44,500 टन के आईएनएस विक्रमादित्य को अपने मिग-29 के फाइटर जेट्स के साथ तैनात किया। इसके अलावा भारतीय नौसेना के लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर एयर-विंग्स, स्वदेशी विध्वंसक कोलकाता और चेन्नई के सा‍थ-साथ स्टील्थ फ्रिगेट तलवार, फ्लीट सपोर्ट जहाज दीपक और इंटीग्रल हेलीकॉप्टर ने भाग लिया जिसकी अगुवाई पश्चिमी बेड़े के कमांडिंग फ्लैग ऑफिसर रियर एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन को सौंपी गई। स्वदेश निर्मित पनडुब्बी खंडेरी और भारतीय नौसेना के पी-8 आई समुद्री टोही विमान ने भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
     
    इसी तरह अमेरिका ने 100,000 टन से अधिक परमाणु चालित यूएसएस निमित्ज वाहक को एफ-18 फाइटर्स और ई-2 सी हॉके के साथ चार दिवसीय सैन्य अभ्यास के लिए भेजा। स्ट्राइक कैरियर निमित्ज में पी-8ए समुद्री टोही विमान के अलावा क्रूजर प्रिंसटन और विध्वंसक स्टेरेट इस नौसैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने आये। यूएस नेवी की स्ट्राइक कैरियर निमित्ज में पी-8ए समुद्री टोही विमान के अलावा क्रूजर प्रिंसटन और विध्वंसक स्टीरियो भी था। ई-2 सी हॉके द्वारा क्रॉस-डेक उड़ान संचालन और उन्नत वायु रक्षा अभ्यास सहित उच्च तीव्रता वाले नौसैनिक संचालन में लगे रहे। रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी का प्रतिनिधित्व इंटेग्रल हेलीकॉप्टर के साथ-साथ बैलरेट ने किया। जापान की नौसेना जेएमएसडीएफ ने भी इस अभ्यास में विध्वंसक जेएस मुरास्म के साथ भाग लिया। मालाबार के 24वें संस्करण में ऑस्ट्रेलिया की नौसेना 13 साल बाद शामिल होकर क्वाड समूह के नौसैन्य अभ्यास का गवाह बनी। 
     
    नौसैन्य अभ्यास के दोनों चरणों के दौरान ‘डुअल कैरियर’ संचालन के अलावा उन्नत सतह और पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास, सीमन्सशिप इवोल्यूशन और हथियार से फायरिंग भी की गई जिसमें चारों मैत्रीपूर्ण नौसेनाओं के बीच तालमेल, समन्वय और अंतर-संचालनशीलता का प्रदर्शन किया गया। युद्ध अभ्यास की मालाबार श्रृंखला भारत और अमेरिका के बीच एक वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में 1992 में शुरू की गई थी। इस नौसेना अभ्यास में जापान पहली बार 2015 में शामिल हुआ था। यह वार्षिक नौसैन्य अभ्यास वर्ष 2018 में फिलीपीन सागर में गुआम तट पर आयोजित किया गया। साल 2019 में जापान तट पर हुआ और अब 24वां संस्करण का पहला चरण बंगाल की खाड़ी में और दूसरा चरण अरब सागर में हुआ है। 
     
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कूल में एक-दूसरे से बात नहीं करते थे धोनी और साक्षी, पढ़ें कैप्टन कूल की अनटोल्ड लव स्टोरी
    Next Article एचएएल को वायुसेना ने दिया 15 ​​एलसीएच का ऑर्डर
    shivam kumar

      Related Posts

      RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा

      July 6, 2026

      एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा के 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

      July 6, 2026

      शराब घोटाला : पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे से ईडी की पूछताछ जारी

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
      • जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग
      • श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह
      • पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान
      • नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version