Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चीन से निपटने का सही समय, भारत तिब्बत की प्रवासी सरकार को मान्यता की घोषणा करे: शान्ता कुमार
    Top Story

    चीन से निपटने का सही समय, भारत तिब्बत की प्रवासी सरकार को मान्यता की घोषणा करे: शान्ता कुमार

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि अमेरिका द्वारा तिब्बत की स्वायतता के सम्मान की घोषणा और भारत में तिब्बत की प्रवासी सरकार को मान्यता विश्व राजनीति की एक महत्वपूर्ण घटना है। तिब्बत सरकार के प्रधानमन्त्री लोबसांग सांगेय को पहली बार व्हाईट हाऊस का निमन्त्रण और अमेरिका के सम्बधित मन्त्री से बातचीत भी एक महत्वपूर्ण घटना है और प्रवासी तिब्बत सरकार की बहुत बड़ी सफलता है। उन्होंने इसके लिए पूरे विश्व में बैठे तिब्बतियों को बधाई दी और सांगेय की सराहना की तथा वधाई दी।

    शान्ता कुमार ने कहा कि विश्व की राजनीति तेजी से बदल रही है। भले ही चीन एक महां शक्ति बन गया है परन्तु कोरोना संकट के बाद चीन पूरी दुनिया में अकेला पड़ रहा है। चीन की विस्तारवादी नीति को इससे बहुत बड़ा धक्का लगा है।

     

    उन्होंने कहा कि भारत को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि आज भारत को सबसे बड़ा संकट चीन से है। चीन और पाकिस्तान की दोस्ती भारत के लिए और भी बड़ा संकट है। भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहर लाल नेहरू ने हिन्दी चीनी भाई भाई कहकर मित्रता की बड़ी कोशिश की परन्तु चीन ने धोखा दिया। भारत को चीन से अब निपटना ही पड़ेगा और उसके लिए आज का समय सबसे अनुकूल है। इसलिये भारत अतिशीघ्र धर्मशाला में तिब्बत प्रवासी सरकार को विधिवत औपचारिक मान्ययता देने की घोषणा करे। जब भारत ने धर्मशाला में सरकार स्थापित होने दी तो परोक्ष मान्यता तो पहले ही है। अब भारत प्रत्यक्ष मान्यता दे।

    शान्ता कुमार ने आगे कहा कि दलाई लामा को भारत रत्न से सम्मानित करे और अमेरिका जैसे देशों के सहयोग से सयुंक्त राष्ट्र संघ में तिब्बत के विषय को उठाये। यदि अन्य देशों के सहयोग से भारत चीन को निपट लेगा तो पाकिस्तान तो स्वयं ही निपट जाएगा। पाकिस्तान तो कागज पर शेर है। परन्तु चीन के सहयोग से वह बहुत बड़ा संकट है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्पल सिंह बने लोकसभा के नए महासचिव
    Next Article भ्रष्टाचार के इस दानव को खत्म करना ही होगा
    sonu kumar

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

      May 22, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version