रांची। झामुमो विधायक सीता सोरेन ने खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से भेजा गया अनाज अब तक पीडीएस दुकानदारों तक नहीं पहुंचाया गया है, जबकि महीना खत्म होने में केवल दो दिन बचे हैं। क्या झारखंड की जनता को इस महीने केंद्र सरकार की योजना का लाभ मिल पायेगा!
झामुमो विधायक ने कहा है कि कोरोना संकट काल में केंद्र सरकार की ओर से दिये जा रहे राशन से संजीवनी की तरह गरीबों को सहायता मिल रही थी। पर अफसोस कि इस माह अभी तक इस योजना का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाया। कहीं ऐसा न हो कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की तरह अनाज गोदामों में सड़ जायें या सरकारी अधिकारियों और पदाधिकारियों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जायें।
Previous Articleझारखंड और बंगाल के नेताओं को हर माह दो सौ करोड़ देता है लाला
Next Article देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरायी: डॉ रामेश्वर
Related Posts
Add A Comment