Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुजरात : वडोदरा हाईवे पर ट्रेवलर टेंपो में डंपर ने मारी टक्कर, नौ की मौत,17 घायल
    Breaking News

    गुजरात : वडोदरा हाईवे पर ट्रेवलर टेंपो में डंपर ने मारी टक्कर, नौ की मौत,17 घायल

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     वडोदरा हाईवे वाघोडिया चोकड़ी पुल पर बुधवार को भाेर में एक बड़ा हादसा हो गया। जब एक ट्रेवलर टेंपो और डंपर में जबरदस्त भिडंत हो गई और उनमें आग लग गई। इस हादसे में पांच महिलाओं समेत नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 17 लोग घायल हो गए।  उन्हें इलाज के लिए जिला के सयाजी राव गायकवाड़ सार्वजनिक (एसएसजी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को यह पीड़ा सहन करने की ईश्वर से कामना की है।
    जानकारी के अनुसार सूरत के कुछ लोग आज तड़के चार बजे ट्रेवलर टेंपो से दर्शन के लिए पावागढ़ मंदिर जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रेवलर टेंपो वडोदरा हाईवे वाघोडिया चोकड़ी पुल पर कपूराई से अहमदाबाद जाने वाली मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक डंपर ने ट्रेवलर टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रेवलर टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया उसमें आग लग गयी। ट्रेवलर टेंपो में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और अंदर फंस गए। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। इन मृतकों में पांच महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है।
    सूचना पर अग्निशमन दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और कई लोगों को सकुशल बचा लिया गया। पुलिस आयुक्त, कलेक्टर और एसडीएम भी अस्पताल पहुंच गए थे। एसएसजी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक रंजन अय्यर भी अस्पताल में मौजूद थे। घायलों का तुरंत ही इलाज शुरू कर दिया गया। हादसे की सूचना पर मृतकों और घायलों के परिवार के सदस्य भी अस्पताल में पहुंच गए हैं।
    वडोदरा की जिला कलेक्टर शालिनी अग्रवाल ने बताया कि सूरत से पावागढ़ जा रहा एक ट्रेवलर टेंपो आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें नौ लोग मारे गए हैं जबकि 17 लोग घायल हो गए। फिलहाल घायलों का एसएसजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी ने टेलीफोन पर दी बाइडन को बधाई
    Next Article नड्डा ने वडोदरा हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version