Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जेपीएससी की वेबसाइट पर उम्मीदवारों की आपत्तियों का मिलेगा जवाब : अमिताभ चौधरी
    Breaking News

    जेपीएससी की वेबसाइट पर उम्मीदवारों की आपत्तियों का मिलेगा जवाब : अमिताभ चौधरी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सातवीं से दसवीं जेपीएससी परीक्षा में अभ्यर्थियों की ओर से लगाए गए कथित धांधली और मंगलवार को हुए लाठीचार्ज के बाद बुधवार को राजभवन ने आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को तलब किया। इसके बाद जेपीएससी के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की।

    राज्यपाल रमेश बैस से मिलने के बाद राजभवन से निकलने के बाद जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने कहा कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जितने भी तरह की आपत्ति और सवाल खड़े हुए हैं। उन सभी का जवाब उम्मीदवारों को झारखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर मिल जाएगी। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आप मुझ पर भरोसा कर सकते हैं । आपकी आपत्ति पर विचार करते हुए जवाब दिया जाएगा। चौधरी बुधवार को राजभवन से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि आप लोग निश्चिंत रहिए। गुरुवार को वेबसाइट देख लीजिएगा। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या परीक्षा में कोई धांधली हुई है ? क्या पीटी परीक्षा रद्द हो जाएगी? हालांकि, इन सब सवालों के जवाब देने से अमिताभ चौधरी बचते रहे।

    जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद कुछ भी कहने से इनकार करते नजर आए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि निश्चिंत रहें। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से क्या कुछ चर्चा हुई। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह इस चर्चा को सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त रूप से चार सिविल सेवा परीक्षा एक साथ ली गई। इसे सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का नाम दिया गया है। 19 सितंबर को प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परिणाम जारी होते ही विवादों में आ गया। उम्मीदवारों का आरोप है कि आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी हुई है। इस परिणाम में लोहरदगा और साहिबगंज जिला के केंद्र से सर्वाधिक उम्मीदवार पास किए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में एक ही सेंटर से सीरियल नंबर में 50 से अधिक उम्मीदवारों का परिणाम निकला है

    प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए उम्मीदवार लगातार आंदोलनरत थे। बीते मंगलवार को झारखंड लोक सेवा आयोग का दफ्तर घेराव करने निकले थे, जिसके बाद उम्मीदवारों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया। भाजपा के नेताओं ने लाठीचार्ज की घटना और प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर परीक्षा की जांच कराने का अनुरोध किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोराबादी दुकानदार संघ ने किया रांची नगर निगम का घेराव
    Next Article रांची को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मापदंडों में 24वां स्थान
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version