Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यूपी की जनता को बुआ-बबुआ की नहीं, मजबूत सरकार चाहिए:राजनाथ सिंह
    Breaking News

    यूपी की जनता को बुआ-बबुआ की नहीं, मजबूत सरकार चाहिए:राजनाथ सिंह

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन यदि कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं
    -काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुश्मन देशों को दिया कड़ा संदेश

    जौनपुर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को आतंकवादियों और सीमा पर तनाव बढ़ाने वाले दुश्मन देश को जौनपुर की धरती से कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन यदि कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। आज भारत के पास इतनी ताकत है कि इस पार ही नहीं, उस पार भी जाकर आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

    रक्षामंत्री यहां टीडी कॉलेज में आयोजित भाजपा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेकर कहा कि कभी आतंकवाद पर कड़ा कदम नहीं उठाया। वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। रक्षा मंत्री ने कहा कि ये बातें खुद कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने कही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने अपनी किताब में लिखा है कि कांग्रेस सरकार को उस समय जो कार्रवाई पाकिस्तान में करनी चाहिए थी, वह नहीं की गई।

    रक्षामंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब सीमा के इस पार से लेकर उस पार तक दिया जा रहा है। आज हमने सेना के हाथों को खोल दिया है। भारत की आन, बान व शान पर आंच नहीं आने देंगे। उरी और पुलवामा की घटना इसका जीवंत उदाहरण है

    उन्होंने पूरे दमखम के साथ कहा कि भ्रष्टाचार क़ो काबू करने की नीयत सिर्फ भाजपा की है व गुंडे- माफियाओं में दहशत फैल फैल गई है। उन्होंने कहा कि बिना कानून व्यवस्था चुस्त किए देश का विकास नहीं नहीं किया जा सकता। अयोध्या में मंदिर निर्माण का उल्लेख कर कहा कि भव्य राम मंदिर बन रहा है । धारा 370 हटाकर हमने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। अंतराष्ट्रीय मंच पर आज भारत कुछ कहता है तो पूरी दुनिया उसे सुनती है। सपा बसपा को निशाने पर लेकर कहा कि यूपी की जनता को बुआ-बबुआ की नहीं, मजबूत सरकार चाहिए।

    अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन्ना पाकिस्तान के जनक हो सकते हैं, भारत के जनक कभी नहीं हो सकते। प्रदेश को न तो बुआ चाहिए न तो बबुआ चाहिए,सिर्फ बाबा (योगी आदित्यनाथ) चाहिए। उन्होंने धर्म नगरी काशी का जिक्र कर कहा कि काशी क्षेत्र आध्यात्मिक क्षेत्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा भारत वापस लाए, उनकी कृपा बनी रहे। मां की कृपा से कोई भी भूखा नहीं रहे। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ देख गदगद रक्षामंत्री ने कहा कि ये कार्यक्रम देख कर उन्हें यकीन हो गया है कि तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

    उन्होंने कहा कि आप लोगों के दमखम पर आज भाजपा भारत की नहीं, पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। रक्षामंत्री ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि भाजपा यूपी में 300 से अधिक सीट जीतेगी। मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ कर रक्षामंत्री ने कहा कि प्रदेश में 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ। यह कोई छोटी-मोटी उपलब्धि नहीं है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत विदेशी एजेंसियों ने जो रेटिंग दी है। उसमें उत्तर प्रदेश 4 साल में दूसरे स्थान पर आ गया है। यहां की अर्थव्यवस्था 5 साल पहले 11 लाख करोड़ रुपए की थी जो कि अब 22 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। यहां 15000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा था कि उत्तर प्रदेश के अंदर ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी। 2100 किलोमीटर की मारक क्षमता की मिसाइल उत्तर प्रदेश की धरती पर बन रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना के नये वैरिएंट से सावधान रहने की है जरूरत : राहुल गांधी
    Next Article रांची में कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version