रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के आजीवन सदस्य दीपक बंका को बीसीसीआई ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कानपुर में चल रहे भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के लिए दीपक बंका को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बंका को पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने पर जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, सचिव संजय सहाय, उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव आदि ने बधाई दी है।
दीपक बंका को बीसीसीआई ने कानपुर टेस्ट के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया
Related Posts
Add A Comment