Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने 28 नवम्बर को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ के लिए मांगे सुझाव
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने 28 नवम्बर को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ के लिए मांगे सुझाव

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 नवम्बर को आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। यह ‘मन की बात’ का 83वां संस्करण होगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “मैं इस महीने की 28 तारीख को होने वाली ‘मन की बात’ के संभावित विषयों और थीम पर आपकी राय जानना चाहता हूं। आप अपनी राय माई गव या नमो एप पर साझा कर सकते हैं या फिर आप 1800117800 नंबर पर भी अपना संदेश रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं।”

    प्रधानमंत्री ने 24 अक्टूबर को प्रसारित मन की बात के पिछले अंक में देश को ड्रोन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा था। ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक से मु्क्ति और स्वच्छता बनाये रखने की प्रतिबद्धता दोहराई थी।

    प्रधानमंत्री ने 100 करोड़ कोरोना रोधी टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी देशवासियों को देते हुए इसे भारत के सामर्थ्य का प्रतीक करार दिया था।

    प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह अपनी संस्कृति, अपने जंगल, अपनी जमीन की रक्षा के लिय संघर्ष किया, वह कोई धरती आबा ही कर सकते थे। उन्होंने हमें अपनी संस्कृति और जड़ों के प्रति गर्व करना सिखाया।

    प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र दिवस का जिक्र करते हुये कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के समय से ही भारत इससे जुड़ रहा है। भारत ने आजादी से पहले 1945 में ही संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किये थे। उन्होंने कहा कि इस धरती को एक बेहतर और सुरक्षित ग्रह बनाने में भारत का योगदान विश्व के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

    प्रधानमंत्री ने पिछले सात वर्षों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या दोगुनी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 2014 में जहां इनकी संख्या 1.5 लाख के करीब थी। वहीं 2020 तक इसमें दोगुने से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। यह संख्या अब 2.15 लाख तक पहुंच गई है।

    प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मद्देनजर देशवासियों से भारत की एकता का संदेश देने वाली किसी ना किसी गतिविधि से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि संस्कृति मंत्रालय देशभक्ति गीत, रंगोली और लौरी पर तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा।

    प्रधानमंत्री ने लौहपुरुष को नमन करते हुए कहा कि 31 अक्टूबर को हम ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाते हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम एकता का संदेश देने वाली किसी-ना-किसी गतिविधि से जरूर जुड़ें।

    उन्होंने कहा कि कहा कि ये तीनों प्रतियोगिताएं 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती से शुरू होने जा रही हैं। आने वाले दिनों में संस्कृति मंत्रालय इससे जुड़ी सारी जानकारी देगा। यह जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट पर भी होगी और सोशल मीडिया पर भी दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनाराज विधायकों की बात मुख्यमंत्री तक रखेंगे : आलमगीर आलम
    Next Article मणिपुरः उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के सीओ समेत सात की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version