Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड भाजपा के नेताओं को गुजरात चुनाव में 5 सीटों का जिम्मा, बहा रहे पसीना
    Breaking News

    झारखंड भाजपा के नेताओं को गुजरात चुनाव में 5 सीटों का जिम्मा, बहा रहे पसीना

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, समीर उरांव और नागेंद्र त्रिपाठी दौरा कर लौटे

    रांची । गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. स्टार प्रचारकों की सभाएं और नेताओं का जनसंपर्क जारी है. झारखंड के भी कई बड़े नेता और कार्यकर्ता गुजरात में पसीना बहा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव और झारखंड भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी गुजरात का एक राउंड दौरा कर लौट चुके हैं. नेताओं ने गुजरात में निकले बिरसा मुंडा आदिवासी गौरव यात्रा में हिस्सा लिया. वहीं झारखंड भाजपा के पूर्व प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम पिछले 2 महीने से गुजरात में कैंप कर रही है.

    गणेश मिश्रा, बबलू भगत और अजय राय समेत 9 नेता जमे हैं
    मोदी के गढ़ में फिर से कमल खिलाने के लिए झारखंड से गणेश मिश्रा, बबलू भगत और अजय राय समेत 9 नेता वहां खूब मेहनत कर रहे हैं. इन लोगों को बूथ मैनेजमेंट और बूथों को मजबूत करने की रणनीति बनाने का काम मिला है. ये लगातार मंडलों, बूथों और शक्ति केंद्रों की सांगठनिक बैठकों में शामिल होकर भाजपा को जिताने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. झारखंड से गये नेताओं को 5 विधानसभा सीटों का जिम्मा मिला है. इनमें नर्मदा जिले के दो विधानसभा नांदोड़ एवं बेदियापाड़ा हैं. वहीं छोटा उदयपुर जिले की छोटा उदयपुर, जेठपुर तावी और सांखेड़ा विधानसभा सीट शामिल हैं. दो सीटों पर 1 दिसंबर को और तीन सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होना है.

    दीपक प्रकाश व बाबूलाल मरांडी भी प्रचार में जायेंगे
    जल्द ही झारखंड भाजपा के कई और नेता भी गुजरात पहुंचेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के अलावा प्रदेश के कई भाजपा सांसद और विधायक भी गुजरात चुनाव प्रचार में शामिल होने जाएंगे. गुजरात के विधानसभा क्षेत्रों की जातिगत और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए नेताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात: एक साथ 150 से अधिक जगहों पर GST और ED ने की छापेमारी
    Next Article मुख्यमंत्री से एससी-एसटी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
    azad sipahi

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version