Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आयकर की छापेमारी में अबतक 1 करोड़ 26 लाख बरामद
    Jharkhand Top News

    आयकर की छापेमारी में अबतक 1 करोड़ 26 लाख बरामद

    adminBy adminNovember 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अनूप सिंह और प्रदीप यादव के यहां आइटी छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही 
    दोनों विधायकों के करीबियों के यहां से मिले भारी मात्रा में नगदी 
    नोट गिनने के लिए बैंक से मगांयी गयी मशीन
    आयकर की टीम 70 ठिकानों पर कर रही छापेमारी
    भारी मात्रा में निवेश के दस्तावेज मिले
    आजाद सिपाही संवाददाता
    बोरमो/गोड्डा/रांची।
    झारखंड में कांग्रेस के दो विधायकों प्रदीप यादव और जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह सहित एक दर्जन से भी ज्यादा कारोबारियों-ठेकेदारों-बिल्डरों के 70 से भी ज्यादा ठिकानों पर आयकर की छापेमारी शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सूत्रों के मुताबिक दोनों विधायकों के करीबियों के ठिकानों से करोड़ों की नगद राशि बरामद किये जाने की खबर है। आयकर विभाग ने जब्त नोटों की गिनती के लिए बैंक कर्मचारियों और नोट गिनने के मशीन को मंगवाया है। आयकर टीम को छापेमारी में विधायकों के घरों से करोड़ों की कमाई से जुड़े कई दस्तावेज भी मिले हैं। हालांकि आयकर की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।

    कोल व्यवसायी के यहां पहुंची टीम:
    कोल व्यवसायी अजय सिंह का शुक्रवार को अपने आवास पर उपस्थित नहीं हो पाने के कारण छापेमारी नहीं की गयी थी। अजय सिंह अपनी पत्नी के साथ शनिवार को ढोरी स्थित अपने स्टाफ क्वार्टर पहुंचे। इसके बाद टीम ने जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक अयज सिंह विधायक अनूप सिंह के करीबी हैं। सूत्रों के मुताबिक अजय सिंह के यहां से नगदी बरामद होने की सूचना है। इसके लिए आयकर विभाग की टीम ने स्टेट बैंक आॅफ इंडिया फुसरो के कर्मचारियों तथा नोट गिनने की मशीन को लेकर अजय सिंह के आवास आये। खबर लिखे जाने तक नोटों की गिनती जारी थी। यहां से बरामद कैश को ले जाने के लिए बैंक से ही कैश वाहन लाया गया है। वहीं दूसरी ओर जरीडीह बाजार निवासी कांग्रेसी नेता सरदार लक्की सिंह के यहां छापामारी में 5 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इसको सरदार लक्की सिंह की उपस्थिति में आयकर विभाग की टीम ने बैंक में जमा करवाया। कैश बरामद होने के संदर्भ में सरदार लक्की सिंह ने कहा कि यह जो कैश बरामद किया गया है यह मेरे पूरे परिवार का संयुक्त पैसा है और व्हाइट मनी है।

    दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम:
    सूत्रों के मुताबिक 30 घंटे से भी ज्यादा वक्त से जारी छापेमारी में आयकर विभाग को कोयला-लोहा-बालू के कारोबार, सरकारी योजनाओं में ठेकेदारी, आउटसोर्सिंग कंपनियों के संचालन से जुड़े 200 से भी ज्यादा ऐसे दस्तावेज हासिल हुए हैं। जिससे करोड़ों की टैक्स चोरी का पता चला है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नामी-बेनामी चल-अचल प्रॉपर्टी की भी जानकारी मिली है। आयकर छापामारी में दो सौ से भी ज्यादा अफसर-कर्मी लगे हैं। जिन जगहों पर छापामारी हो रही है, वहां भारी संख्या में सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है। बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के ढोरी स्थित आवास में छापामारी में सबसे बड़ी टीम लगी है।

    प्रदीप के करीबियों पर दबिश:
    विधायक प्रदीप यादव के साथ-साथ उनके करीबियों पर भी आयकर की दबिश बढ़ रही है। आयकर की टीम प्रदीप यादव के करीबियों के यहां भी छापेमारी कर रही है। प्रदीप यादव के करीबी बताए जाने वाले ठेकेदार श्याम सुंदर यादव के ठिकानों से बड़ी नकदी की बरामदगी की बात कही जा रही है। इसके अलावा आयकर की टीम दुमका में ठेकेदार सह नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल, रामगढ़ के पतरातू में कोयला व्यापारी गजानंद साहु, चाईबासा में शाह ब्रदर्स और लार्डस इंफ्रा, चतरा के टंडवा में कोयला व्यवसायी कैलाश वर्मा के ठिकानों पर भी आयकर के अफसर लगातार दस्तावेज से लेकर चल-अचल संपत्ति के ब्योरे खंगाल रहे हैं।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article11 नवंबर का विधानसभा का विशेष सत्र खास, कैबिनेट के फैसले पर होगी संतुलित चर्चा: रवींद्रनाथ महतो
    Next Article T20 World Cup: भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में
    admin

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version