Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आजसू का आंदोलन रंग लाया: 36 घंटे बाद समाप्त हुआ आमरण अनशन
    Breaking News

    आजसू का आंदोलन रंग लाया: 36 घंटे बाद समाप्त हुआ आमरण अनशन

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 8, 2022Updated:November 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • जनता की समस्याओं के लिए आजसू पार्टी बार-बार आंदोलन करती रहेगी : रामदुर्लभ सिंह मुंडा

    आजाद सिपाही संवाददाता
    बुंडू। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के आठ सूत्री जनहित मुद्दों को लेकर आजसू पार्टी का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन रंग लाया और प्रशासन के संतोषजनक आश्वासन के बाद आजसू के नेता-कार्यकर्ताओं ने अपना आमरण अनशन समाप्त किया। दो बार की वार्ता विफल होने के बाद बड़े अधिकारियों की पहल पर रांची से जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार आये तथा आश्वासन दिया कि बुंडू के कारोबारी बालू तुंजू स्टॉक से उठायेंगे। साथ ही यह भरोसा दिया कि प्रशासनिक आधिकारी और पुलिस बालू गाड़ियों को तंग नहीं करेंगे। संतोषजनक आश्वासन मिलने के बाद अनशन कारी माने। डीएमओ ने अपने हाथों से जूस पिलाया और अनशन तुड़वाया। इस तरह आजसू पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं का तीन दिनों से चल रहा आमरण अनशन सोमवार को तीसरे दिन समाप्त हो गया। बता दें कि आमरण अनशन पर बैठे बारह अनशन कारियों मे से तमाड़ विधानसभा प्रभारी राम दुर्लभ सिंह मुंडा की हालत बहुत ही नाजुक हो गयी थी। उनका बीपी 180 हो गया था। उन्हें एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया तथा बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल रांची ले जाने की सलाह दी गयी। लेकिन राम दुर्लभ सिंह मुंडा ने कहा कि मैं आमरण अनशन पर बैठा हूं और जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, मैं कहीं नहीं जाऊंगा। इधर जिला परिषद सदस्य परमेश्वरी शांडिल की भी हालत नाजुक थी। बुंडू के बीडीओ और थाना प्रभारी राम दुर्लभ सिंह मुंडा को सदर अस्पताल रांची ले जाना चाहते थे, लेकिन अनशन कारियों के विरोध के सामने उन्हें झुकना पड़ा। बिगड़ती तबीयत को देखकर सभी आमरण अनशनकारियों को सलाइन चढ़ायी गयी। बुंडू अस्पताल के प्रभारी सहित चिकित्सकों का दल इनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहा था। आमरण अनशनकारियों की हालत की गंभीरता को देखते हुए एडीएम रामवृक्ष महतो, एसडीओ बुंडू एवं डीएसपी आमरण अनशन पर पहुंचे और उनसे वार्ता की। जब सरकार के वरीय अधिकारियों की पहल पर रांची से डीएमओ पहुंचे और उन्होंने बालू उठाव के बारे में संतोषजनक आश्वासन दिया, तो अनशनकारी माने और उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया।

    जन समस्याआें को लेकर हम बार-बार आवाज उठायेंगे: रामदुर्लभ सिंह मुंडा
    अनशन समाप्त होने के बाद आजसू पार्टी के नेता और तमाड़ से आजसू के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे रामदुर्लभ सिंह मुंडा ने कहा कि बुंडू और तमाड़ की जनता की एकजुटता और आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के संगठित होने के कारण ही प्रशासन ने संतोषजनक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जब-बार बुंडू और तमाड़ क्षेत्र की जनता की समस्याओं के लिए आंदोलन करना पड़ेगा, हम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन से ही आजसू उपजा है और लोगों के हित में काम करना ही आजसू का उद्देश्य है। उन्होंने आजसू पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं-नेताओं और बुंडू और तमाड़ की जनता का आभार व्यक्त किया है। एक अनशनकारी राज किशोर कुशवाहा ने कहा कि जब तक बालू गाड़ी नहीं चलती है, तब तक मैं अपना अनशन नहीं तोडूंगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशोध का विषय हो सकता है गुजरात का राजनीतिक परिदृश्य
    Next Article रांची में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
    azad sipahi

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version