रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इडी के समन के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गयी है। पक्ष विपक्ष में राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। राजेश ठाकुर ने कहा कि मोरबी की हृदय विदारक घटना और गुजरात में भ्रष्टाचार की वजह से कई लोगों की जानें चली गयीं। इससे ध्यान भटकाने के लिए गैर भाजपा शासित राज्यों में भाजपा के इशारे पर इडी और सीबीआइ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इडी के समन और राज्यपाल के बयान का संबंध क्या है। राजेश ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पहले राज्यपाल ने कहा था कि एटम बम फटेगा, अब लगता है कहीं ना कहीं उनका बयान इसी संदर्भ में था। राजेश ठाकुर ने कहा कि एक निर्वाचित लोकप्रिय सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी बम डिफ्यूज किया है और आगे भी करेगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



