Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मेरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी भी जांच हो, मैं तैयार हूं : रघुवर दास
    Jharkhand Top News

    मेरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी भी जांच हो, मैं तैयार हूं : रघुवर दास

    adminBy adminNovember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि चाहे कोई भी हो, यदि जनता के पैसों का दुरुपयोग करेगा तो उसका खामियाजा उसे भुगतना ही पड़ेगा, चाहे रघुवर ही क्यों न हो। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक करोड़ रुपये प्रति दिन कोयला से जिन्हें आता है, वे साधारण कैसे हैं। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है, दर्द तब होता है, जब किसी की कलई खुलती है। भाजपा को निशाना चुप रहने के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मेरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसकी भी जांच हो, मैं तैयार हूं। श्री दास शनिवार को बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के पीरटांड़ गांव में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर पीरटांड़ गांव में श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों से कही। श्रद्धांजलि सभा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद पीएन सिंह, बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष भरत यादव, बोकारो विधायक बिरंची नारायण समेत कई नेता शामिल हुए। रघुवर दास ने कहा कि राजेंद्र बाबू की मौत से गरीबों को बड़ा नुकसान हुआ है। वे गरीबों की आवाज थे। वहीं श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सांसद पीएन सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू अच्छे नेता थे। वे हमेशा जनहित के सवालों को लेकर समाज को जगाने का काम करते थे। आज उनकी कमी खल रही है। जबकि बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि स्व. राजेंद्र बाबू समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के चिंतक थे। वे विस्थापितों की समस्याओं को लेकर आंदोलित रहे। राजनीति से लेकर सामाजिक कार्यों में बहुत रुचि रखते थे। आज हमने एक कुशल नेतृत्व खो दिया है। जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।राजेंद्र महतो के बड़े बेटे विक्रम महथा ने कहा कि मेरे पिता की आज दूसरी पुण्यतिथि है। इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई नेतागण ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज उनको उनके अच्छे विचार और समाज में सबके प्रति निष्ठा पूर्वक सोच के कारण याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि पिता के अधूरे सपनों को पूरा करें। सभा को रोहित लाल सिंह, भारत यादव समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। उपस्थित नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं दो मिनट का मौन भी रखा।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआइएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक को इडी कोर्ट ने नहीं दी अग्रिम जमानत
    Next Article 11 नवंबर का विधानसभा का विशेष सत्र खास, कैबिनेट के फैसले पर होगी संतुलित चर्चा: रवींद्रनाथ महतो
    admin

      Related Posts

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version