Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सैनिकों के लिए खरीदे जाएंगे बैलिस्टिक शील्ड, हेलमेट और बॉडी कैमरा सिस्टम
    Breaking News

    सैनिकों के लिए खरीदे जाएंगे बैलिस्टिक शील्ड, हेलमेट और बॉडी कैमरा सिस्टम

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – भारतीय विक्रेताओं के लिए सेना ने जारी किया अनुरोध पत्र (आरएफआई)
    • – ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा के लिए बैलिस्टिक हेलमेट दिए जाने की जरूरत

    नई दिल्ली । भारतीय सेना आतंकवाद विरोधी अभियानों में बढ़त हासिल करने के लिए फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के माध्यम से 1,600 बैलिस्टिक शील्ड, 15,000 बैलिस्टिक हेलमेट और 7,000 बॉडी कैमरा सिस्टम खरीदना चाह रही है। सेना ने भारतीय विक्रेताओं के लिए अनुरोध पत्र (आरएफआई) भी जारी कर दिया है। तीनों उपकरणों को इस महीने की शुरुआत में सरकार ने ‘आवश्यकता की स्वीकृति’ को मंजूरी दी थी। ये उपकरण आतंकवाद विरोधी अभियानों में सैनिकों को निश्चित बढ़त प्रदान करेंगे। सेना के अधिकांश आतंकवाद विरोधी अभियान जम्मू-कश्मीर में होते हैं।

    भारतीय सेना ने अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने वाले 15,000 बैलिस्टिक हेलमेट खरीदने के लिए एक आरएफआई जारी किया है। सेना के जवान प्रशिक्षण और संचालन के दौरान फिलहाल फाइबर ग्लास के हेलमेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा के लिए बैलिस्टिक हेलमेट दिए जाने की जरूरत है। बैलिस्टिक हेलमेट में प्रशिक्षण और संचालन के दौरान सैनिकों को हाई-स्पीड राइफल की गोलियों से बचाने की क्षमता होगी। हेलमेट तीन आकारों में आते हैं, जो 5 मीटर या उससे अधिक की दूरी से दागी गई गोलियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इन बैलिस्टिक हेलमेट का तकनीकी जीवन आठ साल होने की उम्मीद है।

    इसके अलावा आतंकवाद विरोधी अभियानों में सेना की बढ़त को तेज करने के लिए 1,600 बैलिस्टिक शील्ड की भी खरीद की जानी है। आरएफआई के अनुसार सेना को हार्नेस के साथ बैलिस्टिक शील्ड की जरूरत है, जो ऑपरेशन के दौरान गोला-बारूद के धमाकों से सुरक्षा प्रदान करेगी। मॉड्यूलर बैलिस्टिक शील्ड सैनिकों के चेहरे को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम होनी चाहिए, जिसका वजन 20 किलो और कहीं भी लाने-ले जाने में सहज होना चाहिए। इसका तकनीकी जीवन कम से कम पांच साल होना चाहिए। रक्षा सामग्री एवं भण्डार अनुसंधान तथा विकास स्थापना (डीएमएसआरडीई) ने बैलिस्टिक शील्ड लड़ाकू प्रभावशीलता के लिए डिज़ाइन की है और इसमें शरीर की सुरक्षा कवच के रूप में उपयोग करने का प्रावधान है।

    सेना की जरूरतों के मुताबिक शरीर में पहने जाने वाले 7,000 कैमरे ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होने चाहिए और छाती पर आसानी से पहने जा सकें। यह वास्तविक समय के वीडियो और छवियों को कैप्चर करने में सैनिकों की मदद करेंगे। कैमरे की पिक्चर का रिज़ॉल्यूशन 1920×1080 पिक्सल का होगा और कम से कम छह साल की शेल्फ लाइफ के साथ 12 घंटे की रिकॉर्डिंग की बैटरी लाइफ के साथ हल्के होंगे। अधिकारियों का कहना है कि सैनिकों को पर्याप्त सुरक्षा देने के अलावा शरीर में पहने जाने वाले कैमरे मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों में सेना को सही निर्णय लेने में भी मदद करेंगे। आतंकवाद विरोधी अभियानों में इस्तेमाल किये जाने वाले कैमरों की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान के उधमपुर में उत्तरी कमान के मुख्यालय में सेंटर स्थापित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूजा सिंघल के पति अभिषेक झा ने हाई कोर्ट से वापस ली अपनी याचिका
    Next Article डेनमार्क से आए विशेषज्ञों ने सांसद संजय सेठ से की मुलाकात
    azad sipahi

      Related Posts

      हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप

      January 14, 2026

      इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला

      January 14, 2026

      छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी
      • दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल
      • चाईबासा में ‘नकली CID ऑफिसर’ गिरफ्तार, बाइक पर पुलिस की प्लेट लगा करता था वसूली
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      • इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version