Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ममता बनर्जी ने कहा : मर जाऊंगी, सीएए लागू नहीं होने दूंगी
    Breaking News

    ममता बनर्जी ने कहा : मर जाऊंगी, सीएए लागू नहीं होने दूंगी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता । लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पश्चिम बंगाल में नागरिकता अधिनियम लागू करने की उठ रही मांग के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को महत्वपूर्ण घोषणा की। नदिया जिले के कृष्णानगर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे जान दे देंगी लेकिन नागरिकता अधिनियम लागू नहीं होने देंगी। यदि किसी की नागरिकता छीन ली जाती है, तो वह जान देकर भी रोकने की कोशिश करेंगी।

    ममता ने नदिया की सभा से मतुआ समुदाय को संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि मतुआ इस देश के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी मतुआ भाइयों और बहनों से कह रही हूं, आप यहां के नागरिक हैं। हमेशा नागरिक रहेंगे। किसी को कुछ न करने दें। आपकी नागरिकता कोई नहीं छीन सकता। मैं जान देने को तैयार हूं। लेकिन मैं किसी की नागरिकता रद्द नहीं होने दूंगी।

    हालांकि नागरिकता अधिनियम से गैर मुस्लिम समुदाय के किसी की नागरिकता जाने वाली नहीं है लेकिन बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत पड़ोसी देशों से आए मुस्लिम समुदाय के लोगों की नागरिकता खत्म होगी। इसलिए माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने मतुआ समुदाय की आड़ में अल्पसंख्यक समुदाय को संदेश देने की कोशिश की है।

    कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक निर्देश जारी कर कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 को गुजरात के दो जिलों में लागू किया जाए। गुजरात के दो जिलों में नागरिकता की घोषणा के बाद फिर विवाद शुरू हो गया है।

    बुधवार को ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा सीएए के बहाने राजनीति करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि वे बंगाल में सीएए लागू करेंगे। अगर लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं है, अगर वे नागरिक नहीं हैं, तो नरेन्द्र मोदी इतने वोटों के साथ देश के प्रधानमंत्री कैसे बने? मैं मुख्यमंत्री कैसे बनीं?

    ममता का दावा है कि भाजपा लोगों में भेदभाव करना चाहती है। उन्होंने उल्लेख किया कि जो पहले से ही नागरिक हैं उनके अधिकार कम होंगे। आदिवासी, अनुसूचित जनजाति, मतुआ सभी बंगाल के नागरिक हैं। अगर वे नागरिक नहीं हैं, तो मैं भी नागरिक नहीं हूं!

    ममता ने यह भी दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के नतीजे अच्छे नहीं होंगे। उनके शब्दों में, “हमें अब भी लगता है कि भाजपा 2024 में सत्ता में नहीं आएगी। इससे पहले बिहार, झारखंड समेत कई जगहों पर उनकी सरकार थी। अब नहीं है। इन सबके अलावा केंद्र बंगाल को वह पैसा नहीं दे रहा जिसकी वह हकदार है, बंगाल को बार-बार वंचित किया जा रहा है। ममता ने पेट्रोल के दाम बढ़ाने और नोटबंदी को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा। संयोग से मंगलवार को नोटबंदी की छठी बरसी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपचुनाव के संदेश : कांग्रेस खाली, भाजपा की लोकप्रियता बरकरार
    Next Article झारखंड की शान महेन्द्र सिंह धोनी ने दिया 17 करोड़ का एडवांस टैक्स
    azad sipahi

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

      May 17, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
      • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
      • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version