Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चौतरफा घिरे ममता के मंत्री
    Breaking News

    राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चौतरफा घिरे ममता के मंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 12, 2022Updated:November 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा ने कहा तृणमूल आदिवासी विरोधी पार्टी

    कोलकाता । पश्चिम बंगाल के कारागार मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह राष्ट्रपति के लुक को लेकर शर्मनाक टिप्पणी कर रहे हैं। उनकी इस अभद्र टिप्पणी पर वहां मौजूद सैकड़ों तृणमूल कार्यकर्ता और नेता तालियां बजाते नजर रहे हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार गिरी ने यह टिप्पणी गुरुवार को पूर्व मेदनीपुर के नंदीग्राम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की थी। भारतीय जनता पार्टी की बंगाल इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो देर रात साझा किया है। इसमें अखिल गिरी कह रहे हैं, “शुभेंदु अधिकारी कहते हैं कि मैं देखने में सुंदर नहीं हूं। हम राष्ट्रपति पद का सम्मान करते हैं लेकिन क्या कभी आपने अपनी राष्ट्रपति की सूरत देखी है ?”

    इस बयान को लेकर अखिल गिरी की चौतरफा आलोचना हो रही है। भाजपा ने उनकी टिप्पणी को तृणमूल कांग्रेस की आदिवासी विरोधी रवैये का परिचायक करार देते हुए कड़ी आलोचना की है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि ममता बनर्जी और उनके लोग शुरुआत से ही आदिवासियों के घोर विरोधी रहे हैं। जब देश के राष्ट्रपति के तौर पर पहली बार एक आदिवासी महिला के नाम का प्रस्ताव भाजपा ने दिया तब ममता बनर्जी ने उनका समर्थन नहीं किया। अब उनके कैबिनेट के मंत्री उनकी सूरत पर इतनी गिरी हुई टिप्पणी कर रहे हैं।

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और वह भी एक महिला के खिलाफ जिस तरह की टिप्पणी अखिल गिरी ने की है वह शर्मनाक है। ममता बनर्जी ने अगर अब भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी यह वीडियो ट्विटर पर डाला है और लिखा है, “सीएम ममता बनर्जी हमेशा से आदिवासी विरोधी रही हैं। उनके मंत्री अखिल गिरी ने इसे और आगे बढ़ाया और राष्ट्रपति के लुक पर उनका अपमान किया। वह और उनकी सरकार आदिवासियों से इतनी नफरत क्यों करती है?” इस मामले में अभी तक टीएमसी नेताओं की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

    इससे पहले, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस नेता उदित राज को भी राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। बाद में दोनों नेताओं ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतेलंगाना में हर तरफ कमल खिलते देख रहा हूं: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article बॉलीवुड से अच्छी फिल्में ईडी व सीबीआई बना रही है: केजरीवाल
    azad sipahi

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version